Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    15 या 16 मई? कब है साल की पहली शनि अमावस्या? नोट करें सही तारीख और शुभ मुहूर्त, पूजा विधि

    Updated: Sat, 02 May 2026 11:48 AM (IST)

    15 या 16 मई? साल 2026 की पहली शनि अमावस्या कब मनाई जाएगी? आइए इस आर्टिकल में जानते हैं। ...और पढ़ें

    Shani Amavasya 2026: शनि अमावस्या महत्व। Ai Generated Image

    Shani Amavasya 2026: शनि अमावस्या महत्व। Ai Generated Image

    HighLights

    1.  शनि अमावस्या का हिंदू धर्म में बहुत ज्यादा महत्व है

    2. यह दिन पूजा और दान के लिए सबसे शुभ है

    3. स दिन शनिदेव की पूजा का विधान है

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है, लेकिन जब अमावस्या शनिवार के दिन पड़ती है, तो इसे शनि अमावस्या कहा जाता है। साल 2026 की पहली शनि अमावस्या ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष में पड़ रही है। शनिदेव को न्याय का देवता और कर्मफल दाता माना जाता है, इसलिए शनि अमावस्या का दिन उन्हें प्रसन्न करने और कुंडली के शनि दोषों से मुक्ति पाने के लिए बहुत फलदायी माना जाता है। इस बार अमावस्या की तिथि को लेकर लोगों के मन में थोड़ी कन्फ्यूजन है कि यह 15 मई को है या 16 मई को। ऐसे में आइए यहां सही तिथि से लेकर सभी बातें जानते हैं।

    shani amavashya 1

    Ai Generated Image

    शनि अमावस्या तिथि और शुभ मुहूर्त

    हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 16 मई को सुबह 5 बजकर 11 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन 17 मई को देर रात 01 बजकर 30 मिनट पर होगा। उदयातिथि के आधार पर साल की पहली शनि अमावस्या 16 मई दिन शनिवार को मनाई जाएगी।

    पूजा विधि

    • इस दिन सुबह जल्दी उठकर किसी पवित्र नदी या घर में ही गंगाजल मिलाकर स्नान करें।
    • नीले रंग के वस्त्र धारण करें।
    • शनिदेव का वास पीपल में माना गया है। ऐसे में सुबह पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करें और सात बार परिक्रमा करें।
    • शनि मंदिर जाकर शनिदेव की शिला पर सरसों का तेल अर्पित करें। ध्यान रखें कि तेल चढ़ाते समय उनकी आंखों में सीधे न देखें।
    • शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे और घर के मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। दीपक में थोड़े काले तिल जरूर डालें।
    • पूजा के दौरान "ॐ शं शनैश्चराय नमः" मंत्र का 108 बार जप करें।
    • शनि कथा, चालीसा और कवच का पाठ करें।
    • अंत में आरती करें।
    • पूजा में हुई सभी गलती के लिए माफी मांगे।

    शनि अमावस्या का महत्व

    यह दिन उन लोगों के लिए वरदान के समान है, जिनकी कुंडली में शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही है। इस दिन दान का विशेष महत्व है। ऐसे में गरीबों को काले छाते, जूते-चप्पल, काली उड़द की दाल और काले वस्त्र का दान करें। ऐसा करने से शनिदेव बहुत प्रसन्न होते हैं। साथ ही जीवन में सुख-शांति आती है।

    यह भी पढ़ें- कब है साल की पहली शनिश्चरी अमावस्या? नोट करें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पितृ दोष से मुक्ति के उपाय

    यह भी पढ़ें- शनिश्चरी अमावस्या 2026: दुर्लभ साये में मनेगी शनि जयंती, इन राशियों के लिए साबित होगा वरदान

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी