यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Holashtak 2025: होलाष्टक में भूलकर भी न करें ये काम, वरना जीवन में मिलेंगे बुरे परिणाम
सनातन धर्म में होली के पर्व का विशेष महत्व है। इस पर्व से आठ दिन पहले से होलाष्टक (Holashtak 2025) की शुरुआत होती है। इस अवधि के दौरान शुभ और मांगलिक ...और पढ़ें

HighLights
- होली के पर्व को महत्वपूर्ण माना जाता है।
- यह त्योहार फाल्गुन पूर्णिमा पर मनया जाता है।
- होलाष्टक में शुभ काम नहीं किए जाते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल फाल्गुन माह में होली के पर्व को बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस पर्व का लोगों को बेस्रबी से इंतजार रहता है। पंचांग के अनुसार, होली (Holi 2025) से आठ दिन पहले से होलाष्टक की शुरुआत होती है। इस दौरान शुभ और मांगलिक काम नहीं किए जाते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, होलाष्टक के समय वर्जित कामों को करने से साधक को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और मांगलिक कामों का शुभ फल प्राप्त नहीं होता है। ऐसे में आइए हम आपको विस्तार से बताएंगे कि होलाष्टक में किन कामों नहीं करना चाहिए?
कब से है होलाष्टक (Holashtak 2025 Date)
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार होलाष्टक की शुरुआत 07 मार्च से हो रही है। वहीं, इसका समापन होलिका दहन के दिन यानी 13 मार्च 2025 को होगा। इसके अगले दिन यानी 14 मार्च को देशभर में होली का पर्व मनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Braj Holi 2025: मथुरा में कब से होगी होली की शुरुआत, नोट करें ब्रज के प्रमुख उत्सवों की डेट
होलाष्टक में क्या न करें
- होलाष्टक के दौरान विवाह, नामकरण, गृह-प्रवेश, मुंडन समेत आदि शुभ और मांगलिक काम नहीं किए जाते हैं। इन वर्जित कामों को करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति नहीं होती है।
- होलाष्टक के दौरान हवन भी नहीं करना चाहिए। साथ ही किसी नए काम की शुरुआत भी नहीं करनी चाहिए। मान्यता है कि होलाष्टक में व्यापार शुरु करने से उसमें सफलता प्राप्त नहीं होती है।
- इसके अलावा नया मकान और गाड़ी की खरीदारी करने से बचना चाहिए। साथ ही घर भी नहीं बनवाना चाहिए।
(Pic Credit- Freepik)
होलाष्टक में क्या करें?
- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि होलाष्टक के दौरान दान करना शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि होलाष्टक में अन्न और धन समेत आदि चीजों का दान करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
- इसके अलावा पूजा के दौरान सच्चे मन से हनुमान चालीसा और महामृत्युंजय मंत्र का जप करना फलदायी साबित होता है। मान्यता है कि इन कामों को करने से जीवन में आ रहे दुख और संकट दूर होते हैं। साथ ही हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है।
होलिका दहन 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Holika Dahan 2025 Date and Shubh Muhurat)
वैदिक पंचांग के अनुसार, होलिका दहन 13 मार्च को किया जाएगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 13 मार्च (Holika Dahan 2025 Kab hai) को रात 11 बजकर 26 मिनट से लेकर देर रात 12 बजकर 30 मिनट तक है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Falgun Festival List 2025: फाल्गुन में कब है महाशिवरात्रि और होली? यहां देखें व्रत-त्योहारों की डेट
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।