Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kartik Month Daan: कार्तिक महीने में करें इन चीजों का दान, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 20 Oct 2024 06:53 PM (IST)

    कार्तिक महीने में जगत के पालनहार भगवान विष्णु योग निद्रा से जागृत होते हैं। इस शुभ अवसर पर देवउठनी एकादशी मनाई जाती है। इसके अगले दिन तुलसी विवाह मनाय ...और पढ़ें

    Kartik Month Daan: कार्तिक माह का धार्मिक महत्व
    Kartik Month Daan: कार्तिक माह का धार्मिक महत्व

    HighLights

    1. कार्तिक अमावस्या को दिवाली मनाई जाती है।
    2. दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा मनाई जाती है।
    3. इस महीने में तुलसी माता की भी पूजा की जाती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में कार्तिक माह का विशेष महत्व है। यह महीना भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस महीने में प्रतिदिन भगवान विष्णु और तुलसी माता की पूजा की जाती है। इसके अलावा, कार्तिक महीने में कई प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं। इनमें करवा चौथ, धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ पूजा, देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह प्रमुख हैं। धार्मिक मत है कि कार्तिक माह के दौरान रोजाना प्रातः काल में स्नान-ध्यान कर भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक को अमोघ फल की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही कार्तिक महीने में दान-पुण्य (kartik Month Daan) भी किया जाता है। अगर आप भी भगवान विष्णु की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो कार्तिक महीने में इन चीजों का दान करें।

    यह भी पढ़ें: बेहद निराला है बदरीनाथ धाम, जानें इस मंदिर से जुड़ी अहम बातें

    इन चीजों का करें दान

    • अगर आप मंगल देव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो कार्तिक महीने में गुड़, मूंगफली, मसूर दाल, लाल मिर्च आदि चीजों का दान करें। इस उपाय को करने से मंगल दोष दूर होता है। 
    • कुंडली में शुक्र मजबूत करने के लिए कार्तिक महीने में भगवान विष्णु की पूजा के बाद चावल, दूध, चीनी, आटा और मैदा का दान करें।
    • अगर आप कारोबार में तरक्की पाना चाहते हैं, तो कार्तिक महीने में पूजा के बाद साबुत मूंग, हरी सब्जी और फल का दान करें। इस उपाय को करने से कुंडली में बुध मजूबत होता है।
    • अगर आप कुंडली में चंद्रमा मजबूत करना चाहते हैं, तो कार्तिक महीने में अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार सफेद वस्त्र का दान करें। इनचीजों के दान से शुभ कार्यों में सफलता मिलती है। 
    • अगर आप करियर और कारोबार को नया आयाम देना चाहते हैं, तो सेब का दान करें। इस उपाय को करने से कुंडली में सूर्य मजबूत होता है।  
    • अगर आप कुंडली में शनि मजबूत करना चाहते हैं या शनिदेव की कृपा पाना चाहते हैं, तो कार्तिक महीने में झाड़ू, काले तिल, उड़द की दाल, चमड़े के चप्पल और जूते आदि चीजों का दान करें।
    • कुंडली में गुरु मजबूत करने के लिए कार्तिक महीने में विधिपूर्वक भगवान विष्णु की पूजा करें। साथ ही पीले रंग के कपड़े, हल्दी, बेसन, पका केला और पपीता आदि चीजों का दान करें। साथ ही मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है. 

    यह भी पढ़ें: सोमवार को इन 5 चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।