"हारे हुए" का हाथ थाम लेते हैं बाबा श्याम, इस विधि से घर पर ही करें खाटू वाले की पूजा
ऐसा माना जाता है कि जो भक्त सच्चे मन से बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाता है, उसके सभी कष्ट दूर होते हैं। ...और पढ़ें

घर पर ही करें बाबा खाटू श्याम की पूजा
HighLights
हारे का सहारा कहलाते हैं बाबा खाटू श्याम
बाबा श्याम को प्रिय है गुलाब, मोरपंख और इत्र
घर पर ही लगा सकते हैं बाबा के चरणों में अर्जी
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। खाटू श्याम जी को 'शीश के दानी' और 'हारे का सहारा' जैसे नामों से भी जाना जाता है। राजस्थान के सीकर में खाटू श्याम जी का भव्य मंदिर स्थित है, जिसमें दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। अगर आप किसी वजह से खाटू श्याम मंदिर नहीं जा पा रहे हैं, तो घर पर ही इस विधि से पूजा करके बाबा श्याम की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।
खाटू श्याम पूजा विधि
- खाटू श्याम जी की पूजा सुबह या शाम को की जा सकती है।
- स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनें और खाटू श्याम जी का ध्यान करें।
- एक चौकी पर लाल/पीला कपड़ा बिछाकर बाबा की मूर्ति या फिर तस्वीर स्थापित करें।
- शुद्ध घी का दीपक और अगरबत्ती/धूप जलाएं।
- खाटू श्याम जी को रोली, चंदन और अक्षत से तिलक लगाएं।
- गुलाब या अन्य सुगंधित फूल और गेंदे के फूल अर्पित करें।
- बाबा श्याम को खीर-चूरमा या मिश्री का भोग अर्पित करें और भोग में तुलसी दल जरूर रखें।
- खाटू श्याम जी की आरती करें और सभी लोगों में प्रसाद बांटें।
- अंत में हाथ जोड़कर अपनी मनोकामना कहें और भूल-चूक के लिए क्षमा मांगें।
बाबा श्याम को क्या अर्पित करें?
बाबा श्याम की पूजा में गुलाब के फूल, मोरपंख और इत्र अर्पित किया जा सकता है, क्योंकि यह चीजें खाटू नरेश को बहुत प्रिय हैं। पूजा में आप एक नारियल भी चढ़ा सकते हैं। इसके साथ ही भोग लगाने के बाद चूरमे का प्रसाद दूसरों में जरूर बांटना चाहिए, मान्यता है कि इससे पुण्य फल कई गुना बढ़ जाता है।
-1776920179017.jpg)
(Picture Credit- AI Generated)
घर पर 'अर्जी' लगाने की विधि
अगर आप किसी कारणवश राजस्थान के खाटू धाम नहीं जा पा रहे हैं, तो निराश होने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे भी अपनी अर्जी (अरदास) उन तक पहुंचा सकते हैं। इसके लिए आपको यह विधि अपनानी होगी -
- सबसे पहले अपने घर के पूजा स्थल पर बाबा श्याम का ध्यान करते हुए बैठें।
- एक कोरे कागज पर लाल पेन से अपनी मनोकामना लिखें। एक कागज पर केवल एक ही इच्छा लिखनी चाहिए।
- कागज को मोड़ें और उसके साथ अपनी सामर्थ्य अनुसार दक्षिणा रखें।
- अब उस कागज, पेन और दक्षिणा को सूखे नारियल के ऊपर रखें और लाल धागे (कलावा) से अच्छी तरह लपेटकर बांध दें।
- इस अर्जी को बाबा खाटू श्याम की प्रतिमा या तस्वीर के चरणों में अर्पित कर दें और हाथ जोड़कर प्रार्थना करें।
- अर्जी लगाते समय मन में अटूट विश्वास रखें।
यह भी पढ़ें- पहली बार जा रहे हैं खाटू श्याम? मंदिर परिसर में प्रवेश से पहले जान लें ये जरूरी बातें
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- धार्मिक स्थलों के साथ-साथ इन स्थानों का भी जरूर करें दर्शन, वरना अधूरी रह जाएगी आपकी यात्रा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।