विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जन्माष्टमी 2026 पर अपनी राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, श्रीकृष्ण की बनी रहेगी विशेष कृपा

Published: Thu, 03 Sep 2026 01:32 PM (IST)Updated: Fri, 04 Sep 2026 09:45 AM (IST)

जन्माष्टमी 2026 पर राशि अनुसार दान का विशेष महत्व बताया गया है, जिससे भगवान श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त होती है। ...और पढ़ें

राशि अनुसार कृष्ण जन्माष्ठमी पर करें दान

राशि अनुसार कृष्ण जन्माष्ठमी पर करें दान

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर वर्ष भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को 'जन्माष्टमी' मनाई जाती है। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण के जन्म उत्सव के रूप में मनाते हैं। मान्यताओं के मुताबिक, इस दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्म अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में मध्य रात्रि में हुआ था।

भगवान श्रीकृष्ण की कृपा और आशीर्वाद पाने के लिए जन्माष्टमी का अवसर अत्यंत शुभ फलदायी माना जाता है। शास्त्रों के मुताबिक इस दिन दान करने का भी खास महत्व है। आइए एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषी चंद्रेश शर्मा से जानते हैं जन्माष्टमी पर राशि अनुसार क्या दान करना शुभ माना जाता है।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026 में कब?

हिंदू पंचांग के मुताबिक, 04 सितंबर 2026 को सुबह 2:25 मिनट पर अष्टमी तिथि शुरू होगी जो अगले दिन 5 सितंबर 2026 को सुबह 12 बजकर 13 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में उदया तिथि के हिसाब से इस साल 4 सितंबर 2026 को जन्माष्टमी का उत्सव मनाया जाएगा।

जन्माष्टमी पर राशि अनुसार दान

मेष (Aries)

लाल कपड़े, मसूर दाल या तांबे का बर्तन।

वृषभ (Taurus)

माखन-मिश्री, दही या सफेद वस्त्र।

मिथुन (Gemini)

हरी मूंग दाल, तुलसी का पौधा या हरे वस्त्र।

कर्क (Cancer)

दूध, चावल या चांदी की वस्तु।

सिंह (Leo)

गुड़, गेहूं या तांबे के दीये।

कन्या (Virgo)

सब्जियां, फल या मूंग दाल।

तुला (Libra)

मखाने, सफेद मिठाई या इत्र।

वृश्चिक (Scorpio)

लाल चंदन, शहद या गुड़।

धनु (Sagittarius)

चने की दाल, पीली मिठाई या केसर।

मकर (Capricorn)

तिल का तेल, काले तिल या कंबल।

कुंभ (Aquarius)

उड़द की दाल या नीले वस्त्र।

मीन (Pisces)

हल्दी, पीला कपड़ा या धार्मिक पुस्तकें।

जन्माष्टमी पर दान का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर श्रद्धापूर्वक व्रत रखने के साथ विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए। इसके बाद जरूरतमंदों को अन्न, कपड़ा या भगवान कृष्ण से जुड़ी वस्तुएं दान करनी चाहिए।

माना जाता है कि, कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर दान करने से तमाम कष्ट दूर होते हैं। इसके अलावा भगवान कृष्ण की भगवत कृपा भी प्राप्त होती है।

यह भी पढ़ें- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026 पर बन रहा रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, चार सितंबर को मनेगा जन्मोत्सव

यह भी पढ़ें- कृष्ण जन्माष्टमी पर घर में लड्डू गोपाल की पूजा के विशेष नियम पढ़ें

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।