Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lohri 2024: लोहड़ी के दिन क्या करें और क्या न करें? यहां जानें

    By Jagran News Edited By: Pravin Kumar
    Updated: Sat, 13 Jan 2024 08:23 AM (IST)

    लोहड़ी के शुभ अवसर पर लोग एक-दूसरे को मिठाइयां देकर लोहड़ी की शुभकामनाएं देते हैं। यह पर्व नए फसल के तैयार होने की खुशी में मनाया जाता है। इस दिन शाम क ...और पढ़ें

    Lohri 2024: लोहड़ी के दिन क्या करें और क्या न करें? यहां जानें
    Lohri 2024: लोहड़ी के दिन क्या करें और क्या न करें? यहां जानें

    HighLights

    1. हर वर्ष मकर संक्रांति से एक दिन पहले लोहड़ी का पर्व मनाया जाता है।
    2. लोहड़ी के अवसर पर गरीब कन्याओं को रेवडी खिलानी चाहिए।
    3. लोहड़ी के दिन तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Lohri 2024: हर वर्ष मकर संक्रांति से एक दिन पहले लोहड़ी का पर्व मनाया जाता है। इस त्योहार को पंजाबी समुदाय के लोग बेहद उत्साह के साथ मनाते हैं। इस शुभ अवसर पर लोग एक-दूसरे को मिठाइयां देकर लोहड़ी की शुभकामनाएं देते हैं। यह पर्व नई फसल के तैयार होने की खुशी में मनाया जाता है। सूर्य देव 15 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। साल 2024 में लोहड़ी 13 जनवरी के बदले 14 जनवरी को है। इस दिन शाम को सब लोग एक जगह इकट्ठा होकर आग जलाते हैं। इस अलाव में गेहूं की बालियां, रेवड़ी, मूंगफली, खील, चिक्की, गुड़ से निर्मित चीजें अर्पित करते हैं। इस दिन कुछ कार्यों को करने की सख्त मनाही है, जिनको करने से व्यक्ति को जीवन में परेशानियों को सामना करना पड़ता है। चलिए आपको बताते हैं लोहड़ी के दिन क्या करें और क्या न करें।

    लोहड़ी के दिन क्या करें

    • लोहड़ी के अवसर पर गरीब कन्याओं को रेवडी खिलानी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से अन्न की कमी नहीं होती है।

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips for Temple: अपने मंदिर के आसपास से हटा दें ये चीजें, वरना भुगतने पड़ सकते हैं नकारात्मक परिणाम

    • सनातन धर्म में अग्नि शुभता और पवित्रता की प्रतीक है। लोहड़ी के दिन अग्नि देव की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है।
    • आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए लाल रंग के कपड़े में गेहूं बांधकर किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दें। माना जाता है कि ऐसा करने से सदैव मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

    लोहड़ी के दिन क्या न करें

    • लोहड़ी के दिन तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए।
    • इसके अलावा इस दिन किसी का अपमान नहीं करना चाहिए।
    • काले वस्त्र धारण नहीं करने चाहिए।
    • लोहड़ी में अर्पित करने वाले चीजें जैसे कि मूंगफली और रेवड़ी आदि की पहले पूजा करें। लोहड़ी की अग्नि में झूठी चीजें अर्पित करनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips for Kitchen: रसोई में इन चीजों को न होने दें खाली, वरना बिगड़ जाएंगे बनते काम

    खबरें और भी

    Author- Kaushik Sharma

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'