Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आखिर क्यों महादेव को खुद करनी पड़ी थी अपनी ही निंदा? जानें शिव जी के 'ब्रह्मचारी' अवतार का रहस्य

    Updated: Wed, 25 Mar 2026 01:02 PM (IST)

    शिव पुराण में भगवान शिव के अवतार से जुड़ी एक कथा मिलती है, जिसमें यह वर्णन मिलता है कि किस तरह शिव जी ने अपने ही स्वरूप की निंदा की थी। ...और पढ़ें

    Brahmachari avatar story (AI Generated Image)

    Brahmachari avatar story (AI Generated Image)

    HighLights

    1. शिव जी ने किया था ब्रह्मचारी रूप धारण

    2. ब्रह्मचारी वेश में शिव जी ने की अपनी ही निंदा

    3. पार्वती की अटूट निष्ठा देख शिव ने उन्हें स्वीकारा

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शिव पुराण के अनुसार, भगवान शिव 19 अवतार लिए हैं, जिसमें वीरभद्र, भैरव, हनुमान और अश्वत्थामा आदि शामिल है। ब्रह्मचारी अवतार, भगवान शिव के प्रमुख अवतारों में से एक है, जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। चलिए पढ़ते हैं कि भगवान शिव ने ब्रह्मचारी अवतार कब और क्यों लिया।

    कब और क्यों लिया यह अवतार

    शिव पुराण में वर्णित कथा के अनुसार, पिता दक्ष के यज्ञ में अपमानित होकर माता सती ने योगाग्नि में देह त्याग करने के बाद भगवान शिव एकांत ध्यान में लीन रहने लगे। जब माता पार्वती ने उन्हें पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की, तब भगवान शिव ने एक युवा ब्रह्मचारी का वेश धारण किया और पार्वती के पास गए। वह देवी पार्वती की भक्ति और इच्छाशक्ति की परीक्षा लेना चाहते थे, ताकि यह सिद्ध हो सके कि वे उनकी पत्नी बनने के योग्य हैं।

    करने लगे अपनी ही बुराई

    जब माता पार्वती अपनी तपस्या में लीन थी, तब शिव जी एक युवा ब्रह्मचारी तपस्वी के रूप में प्रकट हुए और माता पार्वती से पूछा कि वह एक राजा की पुत्री हैं, तो फिर जंगल में क्यों रह रही हैं। तब देवी पार्वती ने बताया कि वह शिव जी को पति के रूप में पाने के लिए तप कर रही हैं।

    तब उन्होंने भगवान शिव अर्थात अपने ही स्वरूप की निंदा करनी शुरू कर दी। ब्रह्मचारी तपस्वी ने पार्वती से कहा कि शिव तो श्मशान में रहने वाले, भस्म लगाने वाले, सर्प धारण करने वाले योगी हैं। फिर पार्वती जैसी सुन्दर राजकुमारी उनसे विवाह क्यों करना चाहती हैं?

    खबरें और भी

    lord shiv i (1)

    (AI Generated Image)

    माता पार्वती ने दिया ये जवाब

    शिव जी की आलोचना सुनकर पार्वती अत्यंत क्रोधित हो गईं, लेकिन वह एक तपस्वी का अपमान नहीं कर सकती थीं, इसलिए वहां से जाने लगीं। इस प्रकार उन्होंने अपनी अटूट निष्ठा का प्रदर्शन किया, जिसके बाद भगवान शिव अपने वास्तविक स्वरूप में प्रकट हो गए और पार्वती को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया।

    शिव जी के ब्रह्मचारी अवतार का महत्व

    भगवान शिव के ब्रह्मचारी स्वरूप का त्याग और वैराग्य का प्रतीक है। साथ ही यह अवतार अटूट भक्ति, आत्म-नियंत्रण और सांसारिक इच्छाओं पर सच्चे प्रेम की विजय के महत्व को भी उजागर करता है। भगवान शिव का ब्रह्मचारी यह संदेश देता है कि ईश्वर को पाने के लिए मन की स्थिरता और अटूट विश्वास का होना जरूरी है।

    यह भी पढ़ें - भगवान विष्णु को किसने दिया पत्थर बनने का श्राप? यहां पढ़ें शालिग्राम के अवतार की कथा

    यह भी पढ़ें - क्या आप जानते हैं मां दुर्गा को कैसे प्राप्त हुआ सुदर्शन चक्र? पढ़ें महिषासुर वध से जुड़ी है ये कथा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।