विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lucky Zodiac Sign 2025: जनवरी महीने में इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, खुल जाएगा किस्मत का पिटारा

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Updated: Wed, 01 Jan 2025 09:19 PM (IST)

सनातन धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन शिव जी की पूजा की जाती ...और पढ़ें

Lucky Zodiac Sign 2025: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?
Lucky Zodiac Sign 2025: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?

HighLights

  1. जनवरी में माघ महीने की शुरुआत होगी।
  2. पौष पूर्णिमा पर कुंभ मेले की शुरुआत होगी।
  3. 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाएगी।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। नव वर्ष की शुरुआत हो चुकी है। साल के पहले महीने में कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। सबसे पहले बुध देव राशि परिवर्तन करेंगे। इसके बाद सूर्य देव और मंगल देव राशि परिवर्तन करेंगे। जनवरी महीने के अंत में सुखों के कारक शुक्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। वहीं, साल 2025 पर मंगल देव का सबसे अधिक प्रभाव रहेगा। वहीं, जनवरी महीने में कई राशियों पर महादेव की विशेष कृपा (Lucky Zodiac Sign) बरसेगी। उनकी कृपा से सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही बिगड़े काम बन जाएंगे। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

यह भी पढ़ें: नए साल के पहले दिन इन दो राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, करियर को मिलेगा नया आयाम

मेष राशि

मेष राशि के स्वामी मंगल देव हैं आराध्य हनुमान जी हैं। हनुमान जी, देवों के देव महादेव के रूद्र रूप हैं। अतः मेष राशि के जातकों पर भगवान शिव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से सभी प्रकार की सुखों की प्राप्ति होगी। रुके काम पूरे होंगे। विशेष काम में सफलता मिलेगी। साथ ही कोई मनोकामना पूरी होगी। अगर निवेश करने की सोच रहे हैं, तो 15 जनवरी के बाद निवेश कर सकते हैं। इसके साथ ही जॉब और कारोबार में भी सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि

ज्योतिषियों की मानें तो वृश्चिक राशि के जातकों पर भी महादेव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से वृश्चिक राशि के जातकों को सभी कामों में सफलता मिलेगी। हालांकि, गुस्से पर कंट्रोल रखें। अनदेखी करने से बने काम भी बिगड़ सकते हैं। कोई बड़ी खुशखबरी आपको जनवरी महीने में मिल सकती है। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। जल्दबाजी बिल्कुल न करें। रोजाना स्नान-ध्यान के बाद सूर्य देव को जल का अर्घ्य दें। साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मकर एवं कुंभ राशि

देवों के देव महादेव की कृपा मकर एवं कुंभ राशि के जातकों पर भी बरसेगी। इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं और आराध्य भगवान शिव हैं। वर्तमान समय में शुक्र देव कुंभ राशि में विराजमान हैं। वहीं, मकर राशि में मंगल देव उच्च के होते हैं। अतः विशेष प्रकार के कामों में मकर राशि के जातकों को सफलता मिलेगी। रोजगार से जुड़े अधूरे कार्य पूरे होंगे। कुंभ राशि के जातकों को कारोबार में सफलता मिल सकती है। तनाव से दूर रहें। इससे बचाव के लिए दूध या गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करें। यह महीना अर्थ की दृष्टि से सही रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: नए साल से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, धन की समस्या होगी दूर

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।