Maha Navami 2026: क्या 26 मार्च को ही है राम नवमी? पंचांग के इस उलटफेर ने बढ़ाई भक्तों की चिंता, यहां पढ़ें सही डेट
हिंदू पंचांग के अनुसार, नवमी तिथि (Ram Navami 2026) कब मनाई जाएगी आइए इस आर्टिकल में जानते हैं। ...और पढ़ें

Mahanavami 2026: रामनवमी पूजा विधि। (Ai Generated image)
HighLights
चैत्र नवरात्र का पावन पर्व बेहद शुभ माना जाता है
यह मां दुर्गा को समर्पित है
महाअष्टमी 26 मार्च को मनाई जाएगी
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Mahanavami 2026: चारों तरफ चैत्र नवरात्र की धूम मची हुई है और आज नवरात्र का तीसरा दिन है। इस दौरान साधक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हैं। वहीं, भक्तों के मन में महानवमी की डेट को लेकर थोड़ी कन्फ्यूजन है कि यह 26 मार्च को या फिर 27 मार्च? तो आइए यहां इसकी सही डेट जानते हैं, जो इस प्रकार हैं -

राम नवमी कब है? (Ram Navami Kab Hai?)
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल चैत्र महीने के शुक्लपक्ष की नवमी तिथि 26 मार्च 2026 को सुबह 11:48 बजे से शुरू होकर अगले दिन 27 मार्च 2026 को सुबह 10:06 बजे तक रहेगी। ऐसे में समान्य जन राम नवमी का पर्व को 26 मार्च को मनाएंगे। वहीं, वैष्णव परंपरा से जुड़े लोग उदया तिथि के आधार पर 27 मार्च 2026 को रामनवमी मनाएंगे।
महाअष्टमी (Kanjak Pujan): 26 मार्च 2026 को मनाई जाएगी। कई घरों में इसी दिन कन्या पूजन कर व्रत का पारण किया जाता है।
रामनवमी पर बन रहा है सिद्धि योग
साल 2026 की रामनवमी इसलिए भी खास है, क्योंकि इस दिन कई शुभ नक्षत्रों का संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्रियों के अनुसार, इस दिन पूजा करने से न केवल मां दुर्गा का आशीर्वाद मिलेगा, बल्कि भगवान राम की कृपा से जीवन के सारे अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे।
कन्या पूजन का सही समय
26 मार्च को सुबह 06:15 बजे से लेकर दोपहर 01:30 बजे तक कन्या पूजन और हवन के लिए सबसे उत्तम मुहूर्त है। इस समय में किया गया दान-पुण्य अक्षय फल प्रदान करता है।
यह भी पढ़ें- चैत्र नवरात्र 2026: मां दुर्गा को भूलकर भी न चढ़ाएं ये फल, पढ़ें पूजा और भोग से जुड़े जरूरी नियम
यह भी पढ़ें- चैत्र नवरात्र 2026: भगवान को भोग लगाने से पहले प्रसाद चखना सही है या गलत? क्या कहते हैं शास्त्र
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।