यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mahashivratri 2024: कालसर्प दोष का होगा निवारण, महाशिवरात्रि के दिन करें यह अचूक उपाय
इस साल महाशिवरात्रि 8 मार्च को मनाई जाएगी। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन मां पार्वती और महादेव का विवाह हुआ था। ऐसा माना जाता है यह दिन इतना ज्यादा ख ...और पढ़ें

HighLights
- महाशिवरात्रि हिंदुओं के बीच विशेष महत्व रखती है।
- इस साल महाशिवरात्रि 8 मार्च को मनाई जाएगी।
- इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि हिंदुओं के बीच विशेष महत्व रखती है, क्योंकि यह भगवान शिव को समर्पित है, जो सनातन धर्म के प्रमुख देवताओं में से एक हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल महाशिवरात्रि 8 मार्च को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था।
ऐसा कहा जाता है यह दिन इतना ज्यादा शुभ होता है कि अगर इस दिन कोई उपाय किया जाए, तो उसका असर तुंरत दिखता है। ऐसे में जिन लोगों की कुंडली में कालसर्प दोष है उन्हें महाशिवरात्रि के दिन यहां दिए गए उपाय को जरूर करना चाहिए। तो आइए जानते हैं -
यह भी पढ़ें: Bhanu Saptami 2024: 2 या 3 मार्च कब मनाई जाएगी भानु सप्तमी? जानिए सही तिथि और अर्घ्य देने का नियम
.jpg)
कालसर्प दोष निवारण उपाय
अगर आप कालसर्प दोष से परेशान हैं, तो आपको महाशिवरात्रि के दिन अपनी क्षमता के अनुसार, चांदी या तांबे के नाग नागिन के जोड़े को किसी मंदिर या फिर बहते हुए जल में प्रवाह कर दें। ऐसा करने आपको कालसर्प दोष से मुक्ति मिल जाएगी। साथ ही जीवन की तमाम समस्याओं से छुटकारा मिलता है। लेकिन इस उपाय करने से पहले सुबह पवित्र स्नान करें।
स्नान के पानी में काले तिल जरूर मिलाएं। इसके बाद विधि अनुसार शिव पूजन करें और फिर उस नाग नागिन के जोड़े को भगवान शिव को चढ़ाएं। और भगवान भोलेनाथ से अपने दोष निवारण के लिए भावपूर्ण प्रार्थना करें। इससे आपको राहत मिलेगी।
खबरें और भी
नाग देव पूजन मंत्र
ॐ नागदेवताय नम:
ॐ नवकुलाय विद्यमहे विषदंताय धीमहि तन्नो सर्प: प्रचोदयात्।
कालसर्प दोष निवारण मंत्र
ॐ क्रौं नमो अस्तु सर्पेभ्यो कालसर्प शांति कुरु कुरु स्वाहा || सर्प मंत्र ||
ॐ नमोस्तु सर्पेभ्यो ये के च पृथिवीमनु ये अन्तरिक्षे ये दिवि तेभ्यः सर्पेभ्यो नम:
यह भी पढ़ें: Right Direction of Matka: घर की इस दिशा में रखें मटका, सुख और समृद्धि की होगी प्राप्ति
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी'।