Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Right Direction of Matka: घर की इस दिशा में रखें मटका, सुख और समृद्धि की होगी प्राप्ति

    By Kaushik SharmaEdited By: Kaushik Sharma
    Updated: Sat, 02 Mar 2024 11:10 AM (GMT+05:30)

    वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की चीजों को उत्तम दिशा में रखने से इंसान का जीवन सुखमय होता है। माना जाता है कि घर में पानी के मटका को सही दिशा में न रखने ...और पढ़ें

    Right Direction of Pot: घर की इस दिशा में रखें मटका, सुख और समृद्धि की होगी प्राप्ति
    Right Direction of Pot: घर की इस दिशा में रखें मटका, सुख और समृद्धि की होगी प्राप्ति

    HighLights

    1. मटका को घर की उत्तम दिशा में रखना चाहिए।
    2. मटका को सदैव पानी से भरकर रखना चाहिए।
    3. घर की उत्तर दिशा में देवी-देवताओं का वास होता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Right Direction of Matka: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। शास्त्र में घर की सभी चीजों को रखने के लिए उचित दिशा बताई गई है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की चीजों को उत्तम दिशा में रखने से इंसान का जीवन सुखमय होता है। माना जाता है कि घर में पानी के मटका को सही दिशा में नहीं रखने से इंसान को जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का सामना करना पड़ता है। इसलिए मटका को घर की शुभ दिशा में रखना चाहिए। अगर मटका को सही दिशा में रखा जाए, तो इससे घर में खुशहाली आती है। चलिए जानते हैं मटका को घर की किस दिशा में रखना फलदायी होता है।

     

    यह भी पढ़ें: Feng Shui For Plants: फेंगशुई के अनुसार घर में लगाएं ये पौधे, परिवार का माहौल रहेगा अच्छा

    इस दिशा में रखें

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सदैव मटका को उत्तर या पूर्व दिशा अर्थात् ईशान कोण में रखना चाहिए। माना जाता है कि इन दिशाओं में बृहस्पति देव का वास होता है और अगर आप इस दिशा में मटका रखते हैं, तो बच्चों के भौतिक विकास में मदद प्राप्त होती है। इसके अलावा बच्चों के करियर में ग्रोथ होती है।

    इस बात का रखें ध्यान

    मटका को हमेशा ढक कर रखना चाहिए। इसको ढकने के लिए प्लास्टिक के ढक्कन का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इसकी जगह आप मिट्टी के ढक्कन का उपयोग करें। इससे अधिक लाभ प्राप्त होता है।

    मटका से जुड़े वास्तु नियम

    • ऐसा माना जाता है कि घर में मटका या सुराही होने से धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। इससे धन का लाभ प्राप्त होता है। साथ ही पैसों की तंगी से निजात मिलती है। घर में मटका को पानी से भरकर रखना चाहिए।
    • वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर दिशा में देवी-देवताओं का वास होता है। मटका या सुराही को सदैव पानी से भरकर रखने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। साथ ही घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips for Kitchen: रसोईघर में करें ये छोटा सा काम, बुरी शक्तियों से मिलेगी मुक्ति

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    खबरें और भी