Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips: बिजनेस शुरू करने के लिए अपनाएं वास्तु की ये टिप्स, काम में मिलेगी सफलता

    By Kaushik SharmaEdited By: Kaushik Sharma
    Updated: Mon, 26 Feb 2024 09:53 AM (IST)

    वास्तु शास्त्र में नए काम की काम शुरुआत करने के लिए कई नियम बताए गए हैं। जो इंसान के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। अगर आप भी किसी नए काम को शुरू करने की ...और पढ़ें

    Vastu Tips: बिजनेस शुरू करने के लिए अपनाएं वास्तु की ये टिप्स, काम में मिलेगी सफलता
    Vastu Tips: बिजनेस शुरू करने के लिए अपनाएं वास्तु की ये टिप्स, काम में मिलेगी सफलता

    HighLights

    1. वास्तु शास्त्र के नियम बेहद लाभकारी है।
    2. बिजनेस को शुरू करते समय विशेष बातों का ध्यान रखें।
    3. बिजनेस को शुभ मुहूर्त में शुरू करना चाहिए।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips for New Work: आज के समय हर इंसान पैसा कमाने के लिए दिनभर अधिक मेहनत करता है, लेकिन इसके बाद भी काम में सफलता हासिल नहीं होती है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में कई लोग काम बदल लेते हैं। वह किसी नए काम की शुरुआत करने की तलाश में रहते हैं। वास्तु शास्त्र में नए काम की काम शुरुआत करने के लिए कई नियम बताए गए हैं। जो इंसान के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। अगर आप भी किसी नए काम को शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आप वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन अवश्य करें। वास्तु के अनुसार, ऐसा करने से काम में सफलता और तरक्की मिलती है।

    इन नियमों का करें पालन

    -किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए आप जगह का सही चयन करें। ऐसी जगह को चुनें, जो उपयुक्त और शुभ हो।

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips for Money Plant: मनी प्लांट चुराकर लगाना चाहिए या नहीं, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

    -शुभ समय में नए काम की शुरुआत करें। वास्तु के अनुसार, अगर आप शुभ मुहूर्त में काम की शुरुआत करते हैं, तो सफलता मिलेगी।

    -इसके अलावा दुकान या ऑफिस में बैठने की दिशा बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। आप दुकान या ऑफिस में दक्षिण-पश्चिम दिशा में बैठे। कहा जाता है कि उचित दिशा में बैठने से काम में सफलता हासिल होती है।

    -इसके अलावा दुकान या ऑफिस में टेबल, कुर्सी की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। वास्तु के अनुसार, टेबल और कुर्सी पर गंदगी होने से नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

    -दुकान या ऑफिस में एक्वेरियम अवश्य रखें। ऐसा कहा जाता है कि एक्वेरियम के होने से धन की परेशानी से छुटकारा मिलता है।

    -वास्तु शास्त्र के अनुसार, दुकान या ऑफिस में सफेद, क्रीम या हल्के रंग का प्रयोग करें। इन रंगों से सकारात्मकता का प्रवाह होता है। ये रंग व्यवसाय में सफलता पाने में लाभदायक माने जाते हैं।

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में चाहते हैं सुख और शांति का आगमन, तो वास्तु की इन टिप्स को अपनाएं

    डिसक्लेमर- ''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी''।

    Pic Credit- Freepik