Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips For Bedroom: रिश्तों में चाहते हैं मधुरता, तो अपनाएं वास्तु शास्त्र की ये टिप्स

    By Kaushik SharmaEdited By: Kaushik Sharma
    Updated: Wed, 21 Feb 2024 10:00 PM (IST)

    शादी के बाद वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करने से घर के वातावरण को सुखद और समृद्धि बनाने में सहायता मिलती है। साथ ही वैवाहिक जीवन में सामंजस्य और प ...और पढ़ें

    Vastu Tips: रिश्तों में चाहते हैं मधुरता, तो अपनाएं वास्तु शास्त्र की ये टिप्स
    Vastu Tips: रिश्तों में चाहते हैं मधुरता, तो अपनाएं वास्तु शास्त्र की ये टिप्स

    HighLights

    1. सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है।
    2. वास्तु शास्त्र के उपाय बेहद लाभकारी होते हैं।
    3. वास्तु शास्त्र में इंसान की सभी परेशनियों का समाधान बताया गया है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips For Bedroom: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। वास्तु शास्त्र में इंसान के जीवन से संबंधित परेशानियों का वर्णन किया गया है। शादी के बाद वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करने से घर के वातावरण को सुखद और समृद्धि बनाने में सहायता मिलती है। साथ ही वैवाहिक जीवन में सामंजस्य और प्रेम में बढ़ोतरी होती है। चलिए आपको इस आर्टिकल में हम बताएंगे कि वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाने के लिए बेडरूम ( Vastu Tips for Married Life) में कौन से बदलाव करने चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Gifts According to Vastu: नव विवाहित जोड़े को दें ये गिफ्ट, खुशियों के साथ होगी नए जीवन की शुरुआत

    बेडरूम के वास्तु टिप्स (Vastu Tips For Bedroom)

    -वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनाए रखने के लिए बेडरूम में प्राकृतिक सौंदर्य वाली तस्वीर लगाएं। कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में शांति और सकारात्मकता का वातावरण होता है और पति व पत्नी के बीच प्यार में बढ़ोतरी होती है।

    -इसके अलावा कमरे की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। बिना काम की चीजों को कमरे से बाहर रखें। माना जाता है कि इस ऐसा करने से पति और पत्नी के रिश्ते में मधुरता आती है।

    -अगर आप वैवाहिक जीवन खुशहाल चाहते हैं, तो इसके लिए लोहे से बने बेड का इस्तेमाल न करें। इससे नींद में खलल पड़ सकता है। साथ ही जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का सामना करना पड़ सकता है।

    -सूर्यास्त होने के बाद कुछ समय के लिए रूम की लाइट अवश्य जलाएं। ऐसा करने से पति को कार्यों में सफलता हासिल होती है और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।

    -इसके अलावा वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए बेडरूम में पति-पत्नी की स्माइल करते हुए कि एक तस्वीर लगाएं। माना जाता है कि इस उपाय को करने से पत्नी और पति के संबंध मजबूत होते हैं और रिश्तों में मधुरता आती है।

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips: गुड़हल का पौधा लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, घर से दूर होगी नकारात्मक ऊर्जा

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    Pic Credit- Freepik

    खबरें और भी