Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips: घर की इस दिशा में लगाएं गुड़हल का पौधा, बिजनेस संबंधी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

    By Kaushik SharmaEdited By: Kaushik Sharma
    Updated: Sun, 11 Feb 2024 04:00 PM (IST)

    वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कुछ विशेष पेड़-पौधों को लगाना बेहद शुभ माना गया है। इन्हीं में से एक है गुड़हल का पौधा। इसको घर में लगाने से आर्थिक स्थि ...और पढ़ें

    Vastu Tips: घर की इस दिशा में लगाएं गुड़हल का पौधा, बिजनेस संबंधी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा
    Vastu Tips: घर की इस दिशा में लगाएं गुड़हल का पौधा, बिजनेस संबंधी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

    HighLights

    1. वास्तु शास्त्र में हर एक चीज का विशेष महत्व है।
    2. गुड़हल का पौधा घर की शुभ दिशा में लगाना चाहिए।
    3. मां लक्ष्मी को गुड़हल का फूल बेहद प्रिय है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में हर एक चीज का विशेष महत्व है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कुछ पेड़-पौधों को लगाना बेहद शुभ माना गया है। इन्हीं में से एक है गुड़हल का पौधा। इसको घर में लगाने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। इस पौधे को लगाने के बाद उत्तम फल तभी प्राप्त होता है, जब इस पौधे को घर की सही दिशा में लगाया जाए। आइए आपको बताते हैं कि घर में किस दिशा में गुड़हल (Vastu Tips for Hibiscus Plant) का पौधा लगाना चाहिए और इससे मिलने वाले लाभ के बारे में।

    इस दिशा में लगाएं

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, गुड़हल का पौधा घर की उत्तम दिशा में लगाने से इंसान को कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं। वास्तु शास्त्र में इस पौधे को लगाने के लिए पूर्व दिशा बताई गई है।

    यह भी पढ़ें: Gifts According to Vastu: नव विवाहित जोड़े को दें ये गिफ्ट, खुशियों के साथ होगी नए जीवन की शुरुआत

    मिलते हैं ये लाभ

    -धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां लक्ष्मी को गुड़हल का फूल बेहद प्रिय है। पूजा के दौरान मां लक्ष्मी को गुड़हल के फूल अर्पित करें। कहा जाता है कि ऐसा करने से परिवार के किसी भी सदस्य को आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। घर में हमेशा का धन की तिजोरी भरी रहती है।

    -यदि आपकी कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर है, तो ऐसे में घर में गुड़हल का पौधा लगाएं। मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है।

    -परिवार के सदस्यों के बीच लड़ाई-झगड़ा से छुटकारा पाने के लिए घर के आंगन में गुड़हल का पौधा लगाएं। इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह में वृद्धि होती है और घर में सुख-शांति का आगमन होता है।

    -अगर आप बिजनेस में किसी परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो घर में गुड़हल का पौधा अवश्य लगाएं। रोजाना सुबह स्नान करने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करें। इसके बाद गुड़हल के पौधे में भी जल दें। इस कार्य को करने से बिजनेस संबंधी दिक्क्तों से छुटकारा मिलता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips for Home: वैवाहिक जीवन में अपनाएं ये वास्तु टिप्स, नहीं होंगे लड़ाई-झगड़े

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    Pic Credit- Freepik