Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mahashivratri 2024 Lucky Plants: महाशिवरात्रि के दिन घर लाएं ये पौधे, सुख-समृद्धि की होगी प्राप्ति

    By Kaushik SharmaEdited By: Kaushik Sharma
    Updated: Sun, 03 Mar 2024 03:00 PM (GMT+05:30)

    महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा और व्रत करने का विधान है। मान्यता है कि ऐसा करने से साधक की सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं। अगर आप भ ...और पढ़ें

    Mahashivratri 2024 Lucky Plants: महाशिवरात्रि के दिन घर लाएं ये पौधे, सुख-समृद्धि की होगी प्राप्ति
    Mahashivratri 2024 Lucky Plants: महाशिवरात्रि के दिन घर लाएं ये पौधे, सुख-समृद्धि की होगी प्राप्ति

    HighLights

    1. फाल्गुन माह महाशिवरात्रि मनाई जाती है।
    2. इस बार महाशिवरात्रि 8 मार्च को है।
    3. इस दिन घर में कुछ विशेष पौधे लगाने चाहिए।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Mahashivratri 2024 Lucky Plants: फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि उत्साह के साथ मनाई जाती है। इस बार महाशिवरात्रि 8 मार्च, 2024 को है। धार्मिक मान्यता है कि इस तिथि पर देवों के देव महादेव और मां पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए चतुर्दशी को भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा और व्रत करने का विधान है। मान्यता है कि ऐसा करने से साधक की सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं। अगर आप भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं, तो महाशिवरात्रि के अवसर पर कुछ विशेष पौधे घर में लगाएं, जिससे नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है। चलिए इस लेख में हम आपको बताएंगे कि महाशिवरात्रि के दिन घर में कौन से पौधे लगाने फलदायी होते हैं।

    यह भी पढ़ें: Mahashivratri 2024 Puja Vidhi: महाशिवरात्रि पर इस विधि से करें पूजा, महादेव होंगे प्रसन्न

    धतूरे का पौधा

    वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में कांटेदार पौधे लगाने शुभ नहीं होते हैं, परंतु धतूरा के पौधे को घर में लगाया जा सकता है। मान्यता है कि ऐसा करने से सुख-समृद्धि का वास होता है। अगर आप भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं, महाशिवरात्रि के दिन घर में धतूरे के पौधे को लगाएं।

    बेलपत्र का पौधा

    भगवान शिव को बेलपत्र का पौधा प्रिय है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस पौधे को घर की उत्तर-दक्षिण दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में महाशिवरात्रि के अवसर पर घर में बेलपत्र का पौधा अवश्य लगाएं। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

    शमी का पौधा

    शमी का पौधा भी भगवान शिव को प्रिय है। ऐसे में महाशिवरात्रि के मौके पर घर में शमी का पौधा घर लगा सकते हैं। महादेव को प्रसन्न करने के लिए पूजा के दौरान शमी के पत्ते और फूल चढ़ाने चाहिए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Mahashivratri 2024: सिर्फ शिव-शक्ति के मिलन के लिए ही नहीं, इस वजहों से भी खास है शिवरात्रि

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'