यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mahashivratri 2025 Daan: महाशिवरात्रि के दिन करें इन चीजों का दान, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम
महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2025 Daan) के दिन स्नान-ध्यान के बाद गंगाजल से देवों के देव महादेव का अभिषेक करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ...और पढ़ें

HighLights
- सनातन धर्म में महाशिवरात्रि का खास महत्व है।
- यह पर्व हर साल फाल्गुन महीने में मनाया जाता है।
- महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। बुधवार 26 फरवरी को महाशिवरात्रि (Maha Shivratri 2025) है। इस शुभ अवसर पर महादेव और मां पार्वती की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साधक शुभ काम में सफलता पाने के लिए महाशिवरात्रि के दिन व्रत रखते हैं।
(1)(5).jpg)
इस व्रत को करने से विवाहित महिलाओं के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। वहीं, अविवाहित जातकों की शादी शीघ्र हो जाती है। साथ ही साधक की सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं। महाशिवरात्रि के दिन दान करने से साधक पर महादेव की कृपा बरसती है। उनकी कृपा से साधक के सभी बिगड़े काम बन जाते हैं। अगर आप भी देवों के देव महादेव की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो महाशिवरात्रि के दिन भक्ति भाव से शिव-शक्ति की पूजा करें। वहीं, पूजा के बाद इन चीजों का दान करें।
यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर त्रिग्रही संयोग से इन राशियों की लगेगी लॉटरी, खुल जाएगा किस्मत का पिटारा
इन चीजों का दान करें
- अगर आप कुंडली में मंगल मजबूत करना चाहते हैं, तो महाशिवरात्रि के दिन गेहूं, मसूर की दाल, गुड़, लाल मिर्च, टमाटर, आलू, शकरकंद और लाल रंग के कपड़े का दान करें।
- अगर आप चंद्र देव की कृपा पाना चाहते हैं, तो महाशिवरात्रि के दिन दूध, दही, चीनी, नमक, आटा, चावल, मैदा, मिठाई आदि चीजों का दान करें। इन चीजों का दान करने से मानसिक तनाव की समस्या दूर होती है।
- अगर आप सुखों में वृद्धि पाना चाहते हैं, तो महाशिवरात्रि के दिन पूजा के बाद सफेद रंग के कपड़े का दान करें। इसके साथ ही जरूरतमंदों को चूड़ा एवं दही का भोजन कराएं।
- कारोबार में तरक्की पाने के लिए महाशिवरात्रि के दिन पान के पत्ते, सुपारी, साबुत मूंग, मूंग दाल और हरी सब्जियों का दान करें। इन चीजों का दान करने से कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होगा।
- महाशिवरात्रि के दिन राहगीरों या श्रद्धालुओं के मध्य गन्ने के रस का वितरण (बांटे) करें। इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी दूर होगी।
- शनि की बाधा या राहु-केतु के प्रभाव को दूर करने के लिए महाशिवरात्रि के दिन काले तिल, सफेद तिल, छाता, चमड़े के जूते-चप्पल, उड़द की दाल का दान करें। इन चीजों के दान से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
- देवगुरु बृहस्पति की कृपा पाने के लिए महाशिवरात्रि के दिन बेसन, चने की दाल, मकई, पीले रंग के कपड़े, केला, पपीता और बेसन के लड्डू का दान करें।
यह भी पढ़ें: पोप फ्रांसिस की खराब सेहत के बाद चर्चा में आई Nostradamus की ये भविष्यवाणियां
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।