Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि की रात इन राशियों के लिए होगी बेहद खास, शिवजी की कृपा से होगी धन की बारिश

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 24 Feb 2025 08:00 PM (GMT+05:30)

    सनातन धर्म में सोमवार और महाशिवरात्रि के दिन महादेव और मां पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही मनचाहा वरदान पाने के लिए सोमवार का व्रत रखा जाता है। सोम ...और पढ़ें

    Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?
    Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है।
    2. इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है।
    3. भगवान शिव की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल फाल्गुन महीने में महाशिवरात्रि मनाई जाती है। यह महीना पूर्णतया देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस माह के कृष्ण पक्ष को महाशिवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही महादेव के निमित्त महाशिवरात्रि का व्रत रखा जाता है।

    ज्योतिषियों की मानें तो महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर त्रिग्रही योग बन रहा है। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। कई राशि के जातकों को धन लाभ होगा। लेकिन क्या आपको पता है कि दो राशि (Lord Favorite zodiac signs) के जातकों पर भगवान शिव की विशेष कृपा हमेशा बरसती है। उनकी कृपा से इन दोनों राशि के जातकों को धन की कमी कभी नहीं होती है। आइए, इन दो राशि के बारे में जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: जरूर चुनें बेटे के लिए शिव जी से प्रेरित ये नाम, खुल जाएगा उसका भाग्य

    मकर राशि

    मकर राशि के स्वामी न्याय के देवता शनिदेव हैं और आराध्य देवों के देव महादेव हैं। इस राशि में मंगल देव उच्च होते हैं। इसके लिए मकर राशि के जातकों पर मंगल देव की भी कृपा बरसती है। उनकी कृपा से करियर में मनमुताबिक सफलता मिलती है। वहीं, भगवान शिव की पूजा करने से मकर राशि के जातकों की हर एक मनोकामना पूरी होगी। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी। साधक श्रद्धा भाव से महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर महादेव की पूजा करते हैं। भगवान शिव की कृपा से सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। कुंडली में व्याप्त अशुभ ग्रहों के प्रभाव को कम करने के लिए गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि के स्वामी भी कर्मफल दाता शनिदेव हैं। इस राशि के जातकों पर शनिदेव की असीम कृपा बरसती है। उनकी कृपा से कुंभ राशि के जातक करियर और कारोबार में बेहतर करते हैं। इस राशि के जातकों पर भगवान शिव मेहरबान रहते हैं। इसके लिए कुंभ राशि के जातकों का अध्यात्म के प्रति अधिक लगाव रहता है। महादेव की कृपा से सुखों में वृद्धि होगी। अटके काम बनेंगे। विवाह के लिए रिश्ता आ सकता है। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। कारोबार या शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए समय उत्तम है। अपनी वाणी से आप लोगों को प्रभावित एवं आकर्षित करने में सफल होंगे। धन लाभ के योग हैं। कारोबार में तेजी देखने को मिलेगी। कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। गाय के कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। हर मनोकामना अवश्य ही पूरी होगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: बरसाना में कब मनाई जाएगी लट्ठमार होली? कैसे शुरू हुई ये परंपरा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।