Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर घर जरूर लाएं महादेव की प्रिय 4 चीजें, हर संकट का होगा अंत

    Updated: Wed, 04 Feb 2026 02:21 PM (GMT+05:30)

    हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2026) के पर्व के बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन देवों के देव महादेव और माता पार्वती की पूजा-अर्चन ...और पढ़ें

    Mahashivratri 2026: कैसे प्राप्त करें महादेव की कृपा (Image Source: AI-Generated)

    Mahashivratri 2026: कैसे प्राप्त करें महादेव की कृपा (Image Source: AI-Generated) 

    HighLights

    1. महाशिवरात्रि का पर्व महादेव को समर्पित है

    2. इस दिन शिव जी की आराधना करने का विधान है

    3. कुछ चीजों का घर लाना शुभ होता है 

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल महाशिवरात्रि के पर्व को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 17 मार्च (Mahashivratri 2026 Date) को मनाया जाएगा। इस दिन शिव मंदिरों में बेहद खास रौनक देखने को मिलती है। इस अवसर पर साधक भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। साथ ही विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करते हैं।

    धार्मिक मान्यता के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन शिव जी की साधना करने से प्रभु की कृपा प्राप्त होती है और वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होता है। अगर आप भी भगवान शिव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो महाशिवरात्रि के दिन कुछ विशेष चीजों को घर जरूर लाएं। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सुख, समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि महाशिवरात्रि के दिन किन चीजों को घर लाने से किस्मत चमक सकती है।

    रुद्राक्ष 

    धार्मिक मान्यता के अनुसार, रुद्राक्ष की उत्पत्ति महादेव के आंसुओं से हुई है। इसलिए इसे शिव जी का अंश माना जाता है। अगर आप महाशिवरात्रि के दिन रुद्राक्ष को घर लाते हैं, तो इससे आपको मानसिक शांति की प्राप्ति होगी। साथ ही घर के सदस्यों पर महादेव की कृपा बनी रहेगी।

    shivling

    (Image Source: AI-Generated) 

    शिवलिंग

    शिवलिंग की पूजा करने से साधक को जीवन में सभी दुखों से मुक्ति मिलती है और महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग को घर लाएं और इसकी पूजा-अर्चना करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से वास्तु दोष की समस्या से मुक्ति मिलती है। दरिद्रता नहीं आती है और पितृ दोष दूर होता है।

    खबरें और भी

    नंदी की प्रतिमा

    धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान शिव का वाहन नंदी है। ऐसा कहा जाता है कि नंदी के बिना शिव की पूजा अधूरी मानी जाती है। अगर आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो महाशिवरात्रि के दिन चांदी या पीतल के नंदी की प्रतिमा घर लाएं और उसे मंदिर में विराजमान करें। इससे कामों में आने वाली सभी बाधा दूर होती है।

    बेलपत्र और शमी का पौधा

    भगवान शिव को बेलपत्र और शमी का पौधा प्रिय है। महादेव की कृपा प्राप्त करने के लिए महाशिवरात्रि के दिन बेलपत्र और शमी का पौधा घर लाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही धन-समृद्धि में होती है।

    यह भी पढ़ें- Mahashivratri 2026: कैसे हुआ शिव-शक्ति का मिलन? पढ़ें अटूट प्रेम और कठोर तप की कथा

    यह भी पढ़ें- Mahashivratri 2026: 14 या 15 फरवरी कब है महाशिवरात्रि? दूर करें कन्फ्यूजन, जानें पूजा विधि और महत्व

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।