Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jaldi Shadi Ke Upay: विवाह में आ रही है कोई बाधा? तो इन उपायों की मदद से जल्दी होगी शादी

    By Kaushik SharmaEdited By: Kaushik Sharma
    Updated: Sat, 27 Jan 2024 05:42 PM (IST)

    ग्रहों की स्थिति के अनुरूप ही व्यक्ति शादी के बंधन में बंधता है। ज्योतिषों के अनुसार ग्रहों को दो वर्गों में विभाजित किया गया है। जैसे- शुभ और अशुभ। श ...और पढ़ें

    Jaldi Shadi Ke Upay: विवाह में आ रही है कोई बाधा? तो इन उपायों की मदद से जल्दी होगी शादी
    Jaldi Shadi Ke Upay: विवाह में आ रही है कोई बाधा? तो इन उपायों की मदद से जल्दी होगी शादी

    HighLights

    1. सनातन धर्म में विवाह को पवित्र कर्म कांड माना गया है।
    2. शुभ ग्रहों की स्थिति में व्यक्ति की शादी जल्द होती है।
    3. ज्योतिष शास्त्र के जल्द विवाह के उपाय बेहद लाभकारी है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Jaldi Shadi Ke Upay: सनातन धर्म में विवाह को पवित्र कर्म कांड माना गया है। ग्रहों की स्थिति के अनुरूप ही व्यक्ति शादी के बंधन में बंधता है। ज्योतिषों के अनुसार, ग्रहों को दो वर्गों में विभाजित किया गया है। जैसे- शुभ और अशुभ। शुभ ग्रहों की स्थिति में व्यक्ति की शादी जल्द होती है। वहीं, अशुभ ग्रह की वजह से विवाह में देरी होती है। ज्योतिष सदैव लड़कों को शुक्र ग्रह और लड़कियों को गुरु ग्रह मजबूत करने की राय देते हैं। ज्योतिष शास्त्र में शीघ्र विवाह के कुछ उपायों का जिक्र किया गया है, जिनको करने से विवाह के जल्द योग बनते हैं। यदि आपकी शादी में किसी तरह की कोई रुकावट आ रही है, तो ऐसे में यहां बताए गए ज्योतिष शास्त्र के उपाय जरूर करें। आइए जानते हैं-

    जल्दी शादी के उपाय (Jaldi Shadi Ke Upay)

    -यदि आपके विवाह में कोई बाधा आ रही है, तो ऐसे में प्रत्येक गुरुवार के दिन वट के पेड़ की 108 परिक्रमा लगाएं। इसके अलावा आप पेड़ में लाल धागा बांधकर अपनी मन्नत मांग सकते हैं। मान्यता है कि इस उपाय को करने से विवाह के जल्द योग बनते हैं।

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips For Temple: घर के मंदिर में भूलकर भी न रखें ये चीजें, वरना सदैव खाली रहेगी धन की तिजोरी

    -शादी में आ रही बाधा को दूर करने के लिए प्रतिदिन स्नान और इष्ट देवी-देवता का ध्यान करने के बाद देवों के देव महादेव और मां पार्वती की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करें। साथ ही मां पार्वती चालीसा और राम रक्षा स्तोत्र का पाठ अवश्य करें। ऐसा करने से शादी में आ रही बाधा से छुटकारा मिलता है।

    -हर गुरुवार को जल में थोड़ी सी हल्दी डालकर नहाएं। कहा जाता है कि इस उपाय को करने से शीघ्र विवाह होने के योग बनते हैं।

    -विवाह संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए छह मुखी रुद्राक्ष पहने। मान्यता के अनुसार, यह उपाय बेहद फलदायी होता है।

    -शुक्रवार के दिन गुप्त दान करने से भी शादी के योग बनने लगते हैं। अपनी श्रद्धा अनुसार शादी में कन्या पक्ष को गुप्त दान जरूर करें।

    -इसके अलावा आप अपने पास सदैव पीले रंग की कोई भी चीज (पीला रुमाल, पीला वस्त्र और हल्दी की गांठ आदि) रखें। अपने पर्स या ऑफिस बैग में हल्दी की गांठ को पीले वस्त्र में बांधकर रखें। कहा जाता है कि इस उपाय को करने से जल्द शादी होती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Chanakya Niti Tips: आचार्य चाणक्य के अनुसार, रोजाना सुबह उठकर करें ये काम, नहीं होगी धन की कोई कमी

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'