Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips: घर में वास्तु दोष से होने बढ़ता है कर्ज, ऐसे करें तुरंत ठीक

    By Kaushik SharmaEdited By: Kaushik Sharma
    Updated: Thu, 25 Jan 2024 06:36 PM (IST)

    सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का खास महत्व है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इंसान के ऊपर बढ़ रहे कर्ज और आर्थिक स्थिति के कमजोर होनी की वजह घर का वास्तु द ...और पढ़ें

    Vastu Tips: घर में वास्तु दोष से होने बढ़ता है कर्ज, ऐसे करें तुरंत ठीक
    Vastu Tips: घर में वास्तु दोष से होने बढ़ता है कर्ज, ऐसे करें तुरंत ठीक

    HighLights

    1. सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का अधिक महत्व है।
    2. घर में वास्तु दोष बढ़ने से कर्ज बढ़ता है।
    3. वास्तु शास्त्र के उपाय बेहद लाभकारी है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का अधिक महत्व है। वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन न करने से इंसान को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इंसान के ऊपर बढ़ रहे कर्ज और आर्थिक स्थिति कमजोर होनी की वजह घर का वास्तु दोष हो सकता है। वास्तु शास्त्र में ऐसे कई उपायों के बारे में बताया गया है, जिनको करने से घर के वास्तु दोष से छुटकारा मिलता है और कर्ज की परेशानी खत्म होती है।

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips For Clock: घर की इस दिशा में भूलकर भी न लगाएं घड़ी, वरना बिजनेस के मार्ग में आएगी बाधा

    वास्तु दोष के उपाय

    -वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के उत्तर-पश्चिम दिशा, दक्षिण-पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा में वास्तु दोष होने से इंसान को धन से संबंधित समस्या का सामना करना पड़ता है। दक्षिण-पूर्व दिशा में वास्तु दोष होने की वजह से खर्चों में बढ़ोतरी होती है। इसके कारण किसी से लिया गया पैसा वापस करना मुश्किल होता है। इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए वास्तु शास्त्र के निम्न उपाय बेहद लाभकारी होते हैं।

    -घर के अग्निकोण में गणपति बप्पा की प्रतिमा लगाने से इंसान को धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।

    -वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मेन गेट पर काले घोड़े की नाल लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

    -वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर या दुकान में पानी की सही व्यवस्था और सीढ़ियों की दिशा भी कर्ज से छुटकारा पाने के लिए बेहद लाभकारी होती है। घर या दुकान में पानी की व्यवस्था उत्तर दिशा में करना उत्तम माना जाता है। ऐसा करने से कर्ज की समस्या खत्म होती है।

    -घर में दर्पण गलत दिशा में लगाने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है। घर में पूर्व या उत्तर दिशा में दर्पण भूलकर भी न लगाएं। इससे वास्तु दोष होता है।

    -अगर आपके घर के नल में से जल टपक रहा है, तो इसे जल्द ठीक कराएं। कहा जाता है कि नल में से जल टपकने से धन-संपत्ति की हानि होती है।

    -वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप किसी से कर्ज या लोन लें रहे हैं, तो कर्ज की पहली किस्त मंगलवार के दिन ही चुकाएं। इससे कर्ज जल्द ही खत्म हो जाता है।

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर की दक्षिण दिशा में भूलकर भी न रखें ये चीजें, हो सकता है बड़ा नुकसान

    डिसक्लेमर- 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देंश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी'।

    खबरें और भी