Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Masik Durgashtami 2024: मासिक दुर्गाष्टमी पर करें ये चमत्कारी उपाय, मनचाही मनोकामनाएं होंगी पूरी

    Updated: Sat, 16 Mar 2024 02:20 PM (IST)

    दुर्गाष्टमी हर माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। इस अवसर पर मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही व्रत किया जाता है। धार् ...और पढ़ें

    Masik Durgashtami 2024: मासिक दुर्गाष्टमी पर करें ये चमत्कारी उपाय, मनचाही मनोकामनाएं होंगी पूरी
    Masik Durgashtami 2024: मासिक दुर्गाष्टमी पर करें ये चमत्कारी उपाय, मनचाही मनोकामनाएं होंगी पूरी

    HighLights

    1. मासिक दुर्गाष्टमी का पर्व अधिक महत्व है।
    2. यह पर्व हर माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है।
    3. इस अवसर पर मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Masik Durgashtami 2024 Upay: सनातन धर्म में दुर्गाष्टमी पर्व मां दुर्गा को समर्पित है। दुर्गाष्टमी हर माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। इस अवसर पर मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही व्रत किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से साधक को शांति, शक्ति, समृद्धि और स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। शास्त्रों में मासिक दुर्गाष्टमी के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में बताया गया है। माना जाता है कि इन उपायों को करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है और मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं। आइए, मासिक दुर्गाष्टमी के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में जानते हैं।

    यह भी पढ़ें: Laddu Mar Holi 2024: बरसाना में कब है लड्डू मार होली? जानें कैसे हुई इस परंपरा की शुरुआत

    मासिक दुर्गाष्टमी उपाय

    • यदि आप अपनी मनचाही मनोकामना पूरी करना चाहते हैं, तो ऐसे में मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा को लौंग और फूल माला अर्पित करें। मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से इंसान की सभी मनोकामना पूर्ण होती है।
    • इसके अलावा मासिक दुर्गाष्टमी के दिन सुबह मां दुर्गा मंदिर जाएं और सच्चे मन से मां दुर्गा की पूजा करें। साथ ही उन्हें विशेष चीजों का भोग लगाएं। माना जाता है कि इस उपाय को करने से कारोबार में तरक्की होती है।  
    • यदि आप कर्ज की परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो मासिक दुर्गाष्टमी के दिन विधिपूर्वक मां दुर्गा की पूजा और कन्या पूजन करें। मान्यता है कि विधिपूर्वक कन्या पूजन करने से कर्ज से संबंधित परेशानी से मुक्ति मिलती है।  

    मासिक दुर्गाष्टमी शुभ मुहूर्त

    फाल्गुन माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का प्रारंभ 16 मार्च 2024 को रात्रि 09 बजकर 39 मिनट पर हो रहा है। साथ ही इसका समापन 17 मार्च को सुबह 09 बजकर 53 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत 17  मार्च, रविवार के दिन किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Hanumanashtak Ka Patha:रामभक्त हनुमान को ऐसे करें प्रसन्न, जीवन में होगा मंगल ही मंगल

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी'।

     

    खबरें और भी