Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जीवन में चल रही है भारी परेशानी? तो दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल देंगे मासिक दुर्गाष्टमी के ये उपाय

    Updated: Tue, 14 Apr 2026 08:00 PM (IST)

    हर महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत किया जाता है, जो मां दुर्गा को समर्पित है। ...और पढ़ें

    मासिक दुर्गाष्टमी के उपाय (Picture Credit- AI Generated)

    मासिक दुर्गाष्टमी के उपाय (Picture Credit- AI Generated)

    HighLights

    1. 24 अप्रैल को किया जाएगा वैशाख मासिक दुर्गाष्टमी व्रत

    2. इस दिन शुभ माना जाता है मां दुर्गा को लौंग अर्पित करना

    3. मां दुर्गा की पूजा से आती है पारिवारिक सुख-समृद्धि

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत वैशाख माह में 24 अप्रैल को रखा जाएगा। यह तिथि शक्ति की उपासना के लिए अति उत्तम मानी गई है, जो हर महीने शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर आती है। इस दिन मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा करने से साधक को पारिवारिक सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

    साथ ही सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं। अगर आप जीवन में चल रही समस्याओं से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो मासिक दुर्गाष्टमी के दिन किए गए ये उपाय आपके काम आ सकते हैं।

    पूजा में करें ये काम

    • प्रातःकाल उठकर स्नानादि करें और लाल रंग के कपड़े पहनें
    • पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें।
    • चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर माता रानी की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें।
    • मां दुर्गा को जल, लाल चुनरी व सोलह शृंगार अर्पित करें।
    • भोग में हलवा-पूरी, चना, खीर, फल और मिठाई आदि चढ़ाएं।
    • घी का दीपक जलाकर आरती और चालीसा का पाठ करें।
    • प्रसाद व नैवेद्य को सभी लोगों में श्रद्धापूर्वक बांटें।
    • अगर आप मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत करते हैं, तो शाम को गेहूं-गुड़ की चीजों से व्रत खोलें।
    Masik Durgashtami AI

    (Picture Credit- AI Generated)

    जरूर करें ये उपाय

    मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए लौंग का उपाय करना सबसे चमत्कारी माना जाता है। ऐसे में मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां को लौंग का जोड़ा (2 लौंग) अर्पित करें। ऐसा करने से धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

    करें ये पाठ

    मासिक दुर्गाष्टमी की रात को एक लाल आसन पर बैठकर श्रद्धापूर्वक दुर्गा चालीसा या अर्गाला स्तोत्र का पाठ करें। ऐसा करने से साधक को मां दुर्गा का विशेष आशीर्वाद मिलता है और जीवन में आ रही बाधाएं धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं।

    खबरें और भी

    Masik Durgashtami ai (1)


    (Picture Credit- AI Generated)

    करें इन मंत्रों का जप

    मासिक दुर्गाष्टमी की पूजा के बाद मां दुर्गा के इन मंत्रों का पूरी श्रद्धा के साथ जप करें। इससे माता रानी आपसे प्रसन्न होती हैं।

    1. दुर्गा बीज मंत्र - ॐ दुं दुर्गायै नमः।

    2. दुर्गा नवार्ण मंत्र - ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे।

    3. दुर्गा गायत्री मंत्र - ॐ गिरिजायै च विद्महे शिवप्रियायै च धीमहि। तन्नो दुर्गा प्रचोदयात्॥

    4. दुर्गा अष्टाक्षर मंत्र - ॐ ह्रीं दुं दुर्गायै नमः।

    5. दुर्गा ध्यान मंत्र -

    ॐ जटा-जूट-समायुक्तमर्धेन्दु-कृत-लक्षणाम्।
    लोचनत्रय-संयुक्तां पद्मेन्दुसद्यशाननाम्॥

    यह भी पढ़ें - Navratri Story: महाभारत में अर्जुन ने क्यों की थी मां दुर्गा की स्तुति? पढ़ें रावण के चंडी पाठ का राज

    यह भी पढ़ें - क्या आप जानते हैं मां दुर्गा को कैसे प्राप्त हुआ सुदर्शन चक्र? पढ़ें महिषासुर वध से जुड़ी है ये कथा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा अंधविश्वास के खिलाफ है।