Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Masik Shivratri 2025: मई में कब है मासिक शिवरात्रि? जानिए कैसे करें महादेव को प्रसन्न

    Updated: Fri, 09 May 2025 09:02 AM (IST)

    वैदिक पंचांग के अनुसार हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri 2025) का पर्व मनाया जाता है। इस दिन व्रत और महादेव ...और पढ़ें

    Masik Shivratri 2025: मासिक शिवरात्रि का धार्मिक महत्व
    Masik Shivratri 2025: मासिक शिवरात्रि का धार्मिक महत्व

    HighLights

    1. मासिक शिवरात्रि का खास महत्व है।
    2. इस दिन महादेव की पूजा होती है।
    3. व्रत करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मासिक शिवरात्रि के दिन व्रत और भगवान शिव के संग मां पार्वती की पूजा करने से साधक को मनचाहा वर मिलता है। साथ ही विवाह में आ रही बाधा से छुटकारा मिलता है। इस दिन पूजा के दौरान विशेष चीजों के द्वारा शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि शिवलिंग का दूध, दही और गंगाजल समेत आदि चीजों से अभिषेक करने से साधक को जीवन में सुखों की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं मासिक शिवरात्रि की डेट और शुभ मुहूर्त के बारे में।

    मासिक शिवरात्रि 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Masik Shivratri 2025 Date and Shubh muhurat)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 25 मई को दोपहर में 03 बजकर 51 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन अगले दिन यानी 26 मई को दोपहर में 12 बजकर 11 मिनट पर होगा। इस प्रकार से मासिक शिवरात्रि का पर्व 25 मई को मनाया जाएगा। इस दिन महादेव की पूजा करने का शुभ मुहूर्त दोपहर में रात 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक।

    यह भी पढ़ें: Nirjala Ekadashi 2025: कब और क्यों मनाई जाती है निर्जला एकादशी, भीमसेन से कैसे जुड़ा है नाता

    पंचांग

    सूर्योदय - सुबह 05 बजकर 26 मिनट पर

    सूर्यास्त - शाम 07 बजकर 11 मिनट पर

    चंद्रोदय- सुबह 04 बजकर 16 मिनट पर

    चंद्रास्त- शाम 05 बजकर 22 मिनट पर

    ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 04 मिनट से 04 बजकर 45 मिनट तक

    विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 36 मिनट से 03 बजकर 31 मिनट तक

    गोधूलि मुहूर्त - शाम 07 बजकर 09 मिनट से 07 बजकर 30 मिनट तक

    ऐसे करें महादेव को प्रसन्न

    अगर आप वैवाहिक जीवन में कोई परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करें। साथ ही फल और मिठाई आदि का भोग लगाएं। प्रभु से जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से वैवाहिक जीवन से जुड़ी समस्या दूर होती है।

    यह भी पढ़ें: May Vrat or Tyohar List 2025: सीता नवमी से लेकर वट सावित्री व्रत तक मई में पड़ेंगे ये बड़े त्‍योहार

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी