Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Masik Shivratri 2026: मार्च में किस दिन है मासिक शिवरात्रि? नोट करें शुभ मुहूर्त और संयोग

    Updated: Mon, 23 Feb 2026 05:30 PM (IST)

    चैत्र नवरात्र के दौरान जगत की देवी मां दुर्गा की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त नवरात्र का व्रत रखा जाता है। ...और पढ़ें

    Masik Shivratri 2026: मासिक शिवरात्रि का धार्मिक महत्व

    Masik Shivratri 2026: मासिक शिवरात्रि का धार्मिक महत्व

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में चैत्र महीने का खास महत्व है। यह महीना जगत की देवी मां दुर्गा को समर्पित होता है। इस माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक चैत्र नवरात्र मनाया जाता है। इस अवधि में देवी मां दुर्गा की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही नौ दिनों तक मां दुर्गा और उनके रूपों की पूजा की जाती है।

    mahadev ji

    चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। इस शुभ अवसर पर भगवान शिव और मां पार्वती की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही मनचाही मुराद पाने के लिए व्रत रखा जाता है। आइए, चैत्र माह की मासिक शिवरात्रि की तिथि और शुभ मुहूर्त जानते हैं-

    चैत्र शिवरात्रि शुभ मुहूर्त (Masik Shivratri 2026 Shubh Muhurat)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 11 मार्च को देर रात 01 बजकर 54 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, 12 मार्च को सुबह 04 बजकर 19 मिनट पर चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि समाप्त होगी। मासिक शिवरात्रि के दिन निशा काल में शिव शक्ति की पूजा होती है। इसके लिए 11 मार्च को चैत्र महीने की मासिक शिवरात्रि मनाई जाएगी। इस दिन निशा काल में पूजा का समय देर रात 12 बजकर 06 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक है।

    मासिक शिवरात्रि शुभ योग (Masik Shivratri 2026 Shubh Yog)

    ज्योतिषियों की मानें तो चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को दुर्लभ शिववास योग का संयोग बन रहा है। शिववास योग के दौरान भगवान शिव कैलाश पर देवी मां पार्वती के साथ विराजमान रहेंगे। इस दौरान देवों के देव महादेव और मां पार्वती की पूजा और शिव अभिषेक करने से साधक को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी।

    खबरें और भी

    पूजा विधि

    मासिक शिवरात्रि के दिन सूर्योदय के समय उठें। इस समय भगवान शिव और मां पार्वती को प्रणाम कर दिन की शुरुआत करें। घर की साफ-सफाई करने के बाद स्नान-ध्यान करें। इसके बाद आचमन कर सफेद रंग के कपड़े पहनें। अब सूर्य देव को जल का अर्घ्य दें। इसके बाद पंचोपचार कर विधि-विधान और भक्ति भाव से भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करें। इस समय भगवान शिव को फल, फूल और मिष्ठान अर्पित करें। पूजा के दौरान शिव चालीसा का पाठ और शिव मंत्रों का जप करें। पूजा का समापन शिव जी की आरती से करें। इस समय भगवान शिव से सुख और सौभाग्य में वृद्धि की कामना करें।

    यह भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2026: इस चैत्र नवरात्र इन राशियों के खुलेंगे भाग्य, चमक जाएगी किस्मत

    यह भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2026 Date: इस दिन से होगी चैत्र नवरात्र की शुरुआत, जानें तारीख और कलश स्थापना मुहूर्त

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।