Mauni Amavasya 2026 Daan: मौनी अमावस्या के दिन गुप्त दान से पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति, प्रसन्न होंगे पूर्वज
मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya 2026) के अवसर पर महादेव और भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही गंगा स्नान करने का भी विशेष महत्व है। धा ...और पढ़ें

मौनी अमावस्या के दिन दान से प्रसन्न होंगे पितृ (Image Source: AI-Generated)
HighLights
मौनी अमावस्या का विशेष महत्व है
इस दिन पितरों का तर्पण करना चाहिए
इससे पितृ प्रसन्न होते हैं
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, मौनी अमावस्या 18 जनवरी (Mauni Amavasya 2026 Date) को मनाई जाएगी। इस दिन गंगा स्नान कर पूजा, जप-तप एवं दान-पुण्य करने का विशेष महत्व है। साथ ही महादेव के संग श्रीहरि की पूजा-अर्चना होती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मौनी अमावस्या के अवसर पर इन कामों को करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और पितरों की कृपा से बिगड़े काम पूरे होते हैं।
अगर आप पितृ दोष (Pitru Dosh ke Upay) का सामना कर रहे हैं, तो मौनी अमावस्या के दिन पूजा करने के बाद दान जरूर करें। ऐसा माना जाता है कि माघ अमावस्या के दिन दान करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही अशुभ ग्रहों का प्रभाव समाप्त हो जाता है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि मौनी अमावस्या के दिन किन चीजों का दान (Mauni Amavasya 2026 Daan) करने से शुभ परिणाम मिलते हैं।

(Image Source: AI-Generated)
कुंडली में व्याप्त अशुभ ग्रहों के प्रभाव से छुटकारा पाने के लिए मौनी अमावस्या के दिन स्नान-ध्यान करें। सूर्य देव को अर्घ्य दें। इसके बाद विधिपूर्वक भगवान शिव की पूजा करें। गंगाजल और काले तिल से महादेव का अभिषेक करें। मंत्रों का जप करें। इसके बाद मंदिर या गरीब लोगों में काले तिल का दान करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, तिल का दान करने से पितृ दोष की समस्या दूर होती है। साथ ही भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।
मंगल दोष होगा दूर
मंगल दोष से छुटकारा पाने के लिए मौनी अमावस्या के दिन गेहूं का दान का दान करना चाहिए। इससे साधक पर मंगल देव की कृपा बनी रहती है। अगर आप कुंडली में शुभ ग्रहों को मजबूत करना चाहते हैं, तो इसके लिए मौनी अमावस्या के अवसर पर चावल या सरसों का दान करें। इन चीजों का दान करने से कुंडली में शुभ ग्रह मजबूत होते हैं। इससे सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
खबरें और भी
प्राप्त होगी पित्तरों की कृपा
पित्तरों की कृपा प्राप्ति के लिए अमावस्या के दिन जरूरतमंदों को गर्म कपड़ों का दान करना चाहिए। साथ ही उन्हें दक्षिणा भी दें। ऐसा माना जाता है कि इन चीजों का दान करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और जीवन में शुभ परिणाम देखने को मिलते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
- घर और मंदिर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
- किसी से वाद-विवाद न करें।
- किसी के बारे में गलत न सोचें।
- तामसिक भोजन का सेवन न करें।
- काले रंग के कपड़े धारण न करें।
यह भी पढ़ें- Mauni Amavasya 2026 Date: 18 या 19 जनवरी? कब है मौनी अमावस्या, यहां पढ़ें सही तिथि और शुभ मुहूर्त
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।