गरुड़ पुराण के अनुसार ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, जीवन में आती हैं बड़ी मुश्किलें
गरुड़ पुराण के अनुसार कुछ गलतियां जीवन में बड़ी समस्याएं ला सकती हैं। देर रात तक जागना, घर की साफ-सफाई न रखना, अत्यधिक लालच और अपशब्दों का प्रयोग करने ...और पढ़ें

गरुड़ पुराण के अनुसार इन गलतियों से बचें (Picture Credit: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म के 18 पुराणों में से एक गरुड़ पुराण को माना जाता है जिसे सबसे महत्वपूर्ण बताया गया है। गरुड़ पुराण की सभी बातें जीवन के लिए नई सीख देती हैं, जिनका इस्तेमाल व्यक्ति अपने नियमित जीवन को बेहतर बनाने के लिए कर सकता है।
गरुड़ पुराण जीवन और मृत्यु, पुनर्जन्म के सभी रहस्यों को उजागर करता है और मानव जीवन के कई विषयों के बारे में जानकारी देता है। इसके साथ ही, जीवन में सही रास्ते पर चलते हुए जीवन को पूरी तरह से जीने का तरीका भी इस पुराण में बताया गया है। गरुड़ पुराण के अनुसार ऐसी कुछ गलतियां हैं जिन्हें करने से जीवन में कई बड़ी समस्याएं आ सकती हैं।
देर रात तक जागना
आजकल की व्यस्त दिनचर्या में लोग बहुत देर तक जागते हैं और सुबह भी देर से ही उठते हैं। गरुड़ पुराण के अनुसार, सुबह देर से उठना और रात में देर से सोना अच्छे आचरण नहीं माने जाते हैं।
जो लोग सुबह देर से उठते हैं, वो आलसी स्वभाव के होते हैं और जीवन में कभी आगे नहीं बढ़ पाते हैं। उनकी तरक्की में कई तरह की बाधाएं आती हैं और जीवन में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप अपनी ये आदतें नहीं बदलते, तो आर्थिक समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।
खबरें और भी
घर की साफ-सफाई न करना
गरुड़ पुराण के अनुसार, रात में घर की रसोई की साफ-सफाई न करना या फिर घर को गंदा रखने की गलती आपके जीवन की उन्नति को रोक सकती है।
अगर आपमें भी यह आदत है तो आपका शनि खराब हो सकता है और राहु भी बिगड़ सकता है। जीवन में शनि के नकारात्मक प्रभावों की वजह से आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और कई तरह की समस्याएं आ सकती हैं।
जरूरत से ज्यादा लालच करना
कई बार लोगों में ज्यादा लालच की आदत होती है जिसकी वजह से उनकी उन्नति रुकने लगती है। गरुड़ पुराण के अनुसार लालची लोगों पर कभी भी माता लक्ष्मी की कृपा नहीं होती है।
ऐसे लोग जीवन में खुशी का अनुभव कभी नहीं कर पाते हैं। अगर आपमें भी यह आदत है तो आपको इसे तुरंत बदलने की जरूरत है।
अपशब्दों का प्रयोग करना
अगर आप बिना वजह दूसरों के लिए बुरे शब्दों का प्रयोग करते हैं तो आपको अपनी इस आदत को तुरंत बदलने की जरूरत है। गरुड़ पुराण में इस आदत को मनुष्य के विनाश का कारण बताया गया है। यही नहीं इससे आपका राहु भी खराब हो सकता है जो आपको बड़ी परेशानी में डाल सकता है।
अगर आप भी यहां बताई कोई भी गलती करते हैं तो आपको अपनी ये आदतें तुरंत बदल लेनी चाहिए। गरुड़ पुराण में इन गलतियों को मनुष्य के पतन का कारण बताया गया है।
यह भी पढ़ें- गरुड़ पुराण के अनुसार भूलकर भी न करें ये 3 काम, नाराज हो सकते हैं पूर्वज
यह भी पढ़ें- गरुड़ पुराण में अंतिम संस्कार के नियम: दामाद क्यों नहीं देता सास-ससुर की अर्थी को कंधा?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।