Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मानसून आने से पहले सुधार लें घर की ये 4 कमियां, नहीं होगा वास्तु दोष, बचे रहेंगे बीमारी और धन हानि से

    Updated: Thu, 18 Jun 2026 06:02 PM (IST)

    बरसात के मौसम में घर में वास्तु दोष से बचने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। इन्हें न मानने से बढ़ सकती है दिक्कत। ...और पढ़ें

    बरसात में घर को वास्तु दोष से कैसे बचाएं (AI-Generated Image)

    बरसात में घर को वास्तु दोष से कैसे बचाएं (AI-Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। बरसात के मौसम का इंतजार हर कोई बेसब्री से करता है, बारिश का मौसम जहां गर्मी से राहत पहुंचाने का काम करता है, वहीं घर के रखरखाव के नजरिए से भी काफी संवेदनशील होता है।

    वास्तु शास्त्र के मुताबिक, बारिश के मौसम में घर में कुछ चीजों को अनदेखा करने से वास्तु दोष से जुड़े गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ सकता है। वास्तु दोष आमतौर पर घर की शांति, समृद्धि और आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव दिखाती है।

    बरसात का मौसम शुरू होने से पहले घर की उन गलतियों को सुधार लें, वरना वास्तु दोष की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

    1

    दीवारों पर सीलन

    छत या दीवारों की सीलन

    वास्तु शास्त्र के अनुसार पानी का रिसाव धन हानि का प्रमुख कारण माना जाता है। अगर बरसात का पानी आपकी छत पर टपक रहा है या दीवारों पर मोटी-मोटी सीलन आ रही है, तो यह संकेत वास्तु के नजरिए से नकारात्मक माना जाता है।

    अगर घर की उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण में सीलन की समस्या रहती है, तो इसे फौरन सही करें। ऐसा न करने से मानसिक तनाव के साथ सेहत से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

    3

    मेन गेट पर गंदगी और कीचड़

    मेन गेट पर कीचड़ या गंदगी का जमा होना

    वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का मुख्य द्वार लक्ष्मी जी के आगमन का मार्ग होता है। बारिश के दिनों में अक्सर लोग गीले चप्पल, जूते छाते को मुख्य द्वार पर छोड़ देते हैं, जिससे वहां धीरे-धीरे गंदगी जमा होने लगती है।

    खबरें और भी

    गंदगी के वजह से पानी का बहाव सही से न होने पर घर के आगे कीचड़ की स्थिति बन जाती है। मुख्य द्वार पर कीचड़ या गंदगी का जमा होने के कारण नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है, जो सुख-समृद्धि को प्रभावित करती है।

    2

    छत पर कबाड़ जमा करना

    छत पर भारी समान या कबाड़ जमा करना

    हममें से ज्यादातर लोग घर की छत पर अक्सर टूटे-फूटे गमले, प्लास्टिक से लेकर लोहे के फालतू सामान को इकट्ठा रखते हैं। बरसात के दिनों में ये सभी वस्तुएं भारी पान और नकारात्मक ऊर्जा को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं। कोशिश करें कि, छत को जितना हो सकें उतना साफ रखें।

    4

    ड्रेनेज या नालियों का ब्लॉक होना

    ड्रेनेज या नालियों का ब्लॉक होना

    अगर आपके घर की छत या बालकनी से पानी निकलने का रास्ता बार-बार जाम हो जाता है, और वहां पानी जमा होने लगता है, तो इसे आज ही सही करवाए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ठहरा हुआ पानी दोष उत्पन्न करता है। रुके हुए पानी से घर में नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है।

    बरसात शुरू होने से पहले घर से जुड़ी इन कमियों को सुधार लीजिए, ताकि मानसून आपके घर में आर्थिक तंगी, बीमारियां नहीं बल्कि खुशहाली लेकर आए।

    यह भी पढ़ें- कंगाल कर सकता है मुख्य द्वार का गलत रंग, वास्तु के अनुसार आज ही करें ये जरूरी बदलाव

    यह भी पढ़ें- क्या आपका भी पढ़ाई में नहीं लगता मन? तो आज ही बदलें स्टडी टेबल की दिशा, पढ़ें वास्तु नियम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।