Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सावन में इन चीजों का दान माना जाता है सबसे ज्यादा शुभ, मिल सकता है भोलेनाथ का आशीर्वाद

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 12:17 PM (GMT+05:30)

    सावन मास भगवान शिव की पूजा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, जिसमें दान-पुण्य का विशेष महत्व है। इस दौरान अन्न, वस्त्र, धन, दूध और दही जैसी चीजों ...और पढ़ें

    सावन में दान-पुण्य का महत्व: इन चीजों के दान से प्रसन्न होंगे शिव (Picture Credit: AI Generated)

    सावन में दान-पुण्य का महत्व: इन चीजों के दान से प्रसन्न होंगे शिव (Picture Credit: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन का महीना हिंदू चंद्र कैलेंडर का पांचवां महीना माना जाता है और इस दौरान भक्त जन पूरी श्रद्धा से भगवान शिव की पूजा करके उनका आशीर्वाद पाने की कामना करते हैं।

    इस पूरे महीने का भगवान शिव की पूजा के लिए विशेष महत्व होता है और सभी भक्तजन शिव जी को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय आजमाते हैं।

    यह पवित्र महीना गहरी आध्यात्मिकता, रीति-रिवाजों और भक्ति की भावना से भरपूर होता है। इस साल सावन महीने का आरंभ 30 जुलाई से हो रहा है और इसका समापन 28 अगस्त को पूर्णिमा तिथि एक साथ होगा। इस महीने किए जाने वाले कई धार्मिक कार्यों और उपायों में से दान-पुण्य को भी विशेष माना जाता है और कुछ ऐसी चीजें हैं जिनका दान इस महीने बहुत फलदायी है। आइए यहां जानें उन चीजों के बारे में।

    सावन में दान करने का महत्व क्या है?

    सावन के महीने में दान-पुण्य को आत्मा को शुद्ध करने और अच्छे कर्म का फल पाने का एक अच्छा माध्यम माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस पूरे महीने जरूरतमंदों को दान करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और उनका आशीर्वाद सदैव बना रहता है। भगवान शिव को ऐसे देवों के रूप में पूजा जाता है जिनकी कृपा दृष्टि तुरंत ही भक्तों पर पड़ती है और वो अत्यंत दयालु होने के कारण भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करते हैं।

    सावन में अन्न दान शुभ होता है

    सावन के महीने में यदि आप जरूरतमंदों को अन्न का दान करते हैं तो यह एक अत्यंत शुभ काम माना जाता है। इस दौरान भूखों को खाना खिलाना सबसे अच्छा होता है और इससे शिव जी की कृपा भी बनी रहती है। सावन में मुख्य रूप से आप कुछ अनाज जैसे गेहूं, चावल और दालों का दान करें तो यह विशेष रूप से फलदायी हो सकता है।

    जरूरतमंदों को वस्त्र का दान करें

    सावन के दौरान वस्त्रों का दान करना बहुत शुभ माना जाता है और यदि इस शुभ महीने में आप जरूरतमंदों की मदद करने के लिए दान करना चाहते हैं तो चादर, पहनने के लिए वस्त्र और बर्तनों का दान कर सकते हैं। हालांकि आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि आप इस महीने पुरानी चीजों का दान करने से बचें।

    खबरें और भी

    सावन में धन का दान शुभ है

    अगर आप सावन के महीने में जरूतमंदों को धन का दान करेंगे तो यह आपके लिए बहुत शुभ हो सकता है। इस तरह के दान से भगवान शिव की कृपा दृष्टि बनी रहती है और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं। इस दौरान आपको अपनी सामर्थ्य अनुसार पैसों का दान अवश्य करना चाहिए।

    सावन में दूध और दही का दान करना

    अगर आप सावन के महीने में किसी जरूतमंद व्यक्ति को दूध और दही का दान करें तो यह आपके लिए अत्यंत शुभ हो सकता है। इस दौरान शिवलिंग पर जल और दूध चढ़ाने की प्रथा है और यदि आप इन चीजों को दान में भी देते हैं तो इसके अच्छे परिणाम हो सकते हैं।

    अगर आप भी सावन में यहां बताई चीजों का दान करेंगे तो इसके फल आपकी सभी इच्छाएं पूर्ण हो सकती हैं और भगवान शिव का आशीर्वाद बना रह सकता है।

    यह भी पढ़ें- सावन 2026 में सूर्य और चंद्र ग्रहण का दुर्लभ योग, आम जनता से लेकर शेयर बाजार तक पड़ेगा सीधा असर

    यह भी पढ़ें- सावन में शादीशुदा बेटियों का मायके आना क्यों शुभ माना जाता है? पढ़ें इस खास परंपरा का महत्व

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।