सावन में भगवान शिव के साथ करें इन देवी-देवताओं की पूजा, मिलेंगे शुभ फल
सावन माह में भगवान शिव के साथ माता पार्वती, गणपति, भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से विशेष लाभ मिलते हैं। यह आराधना जीवन में सुख, शांति, सम ...और पढ़ें

सावन में शिव जी के साथ इन देवी-देवताओं की पूजा से जीवन में सुख-समृद्धि (Picture Credit: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन का महीना विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा के लिए शुभ माना जाता है। इस दौरान शिव भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए कई उपाय आजमाते हैं। शिवलिंग को जल और कच्चा दूध चढ़ाना, घर में रुद्राभिषेक का आयोजन करना और सोमवार का व्रत करना।
ये ऐसे उपाय हैं जिनसे भोले बाबा का आशीर्वाद भक्तों पर बना रहता है। वैसे तो इस दौरान मुख्य रूप से शिव जी की पूजा की जाती है, लेकिन यदि आप उनके साथ कुछ अन्य देवी-देवताओं की पूजा भी करेंगे तो शिव जी का आशीर्वाद और ज्यादा मिलेगा।
मान्यता यह भी है कि सावन के दौरान शिव परिवार और अन्य देवी-देवताओं की आराधना करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है।
सावन में माता पार्वती की पूजा
सावन में भगवान शिव के साथ यदि आप माता पार्वती की पूजा भी करें तो सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और शिव जी का आशीर्वाद बनी बना रहता है।
माता पार्वती को अखंड सौभाग्य की देवी माना जाता है, इसलिए वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाने के लिए आपको शिव जी के साथ माता पार्वती की पूजा करनी चाहिए। सावन में शिव-पार्वती की एक साथ पूजा करने से दांपत्य जीवन की परेशानियां दूर होती हैं।
सावन में गणपति की पूजा करें
भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है और सावन में भी किसी भी पूजा के समय सबसे पहले गणपति की पूजा करनी चाहिए। इससे शिव जी भी प्रसन्न होते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।
खबरें और भी
यही नहीं गणपति की पूजा से भगवान शिव और माता पार्वती का एक साथ आशीर्वाद मिलता है और जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर हो सकती हैं। मुख्य रूप से सावन के प्रत्येक बुधवार के दिन गणपति की पूजा करें और उन्हें दूर्वा, मोदक और लाल पुष्प अर्पित करें।
भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा
भले ही चातुर्मास के दौरान विष्णु जी योग निद्रा में चले जाते हैं, लेकिन इनकी पूजा का फल हमेशा मिलता है। सावन में शिव जी की पूजा के साथ विष्णु जी की पूजा भी माता लक्ष्मी के साथ करें।
इस उपाय से आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और आपको सभी कष्टों से मुक्ति भी मिलेगी। भगवान विष्णु की पूजा के साथ उन्हें तुलसी दल चढ़ाना विशेष रूप से शुभ माना जाता है।
सावन में शिव जी को प्रसन्न करने के लिए अगर आप यहां बताए आराध्यों की पूजा भी विधि-विधान से करेंगे तो आपको इसके लाभ जीवन में अवश्य दिखाई देंगे।
यह भी पढ़ें- भगवान शिव का सबसे प्रिय मंत्र कौन सा है? सावन में इसका जाप बदल सकता है किस्मत
यह भी पढ़ें- Sawan 2026: भगवान शिव का प्रिय महीना 30 जुलाई से शुरू, 28 अगस्त तक 15 प्रमुख पर्व-त्यौहार
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।