Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    New Year Upay 2024: नव वर्ष पर राशि अनुसार इन चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 19 Dec 2023 01:36 PM (IST)

    सोमवार का दिन देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि-विधान से भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है। शास्त्रों में सोमवार के दिन भग ...और पढ़ें

    New Year Upay 2024: नव वर्ष के पहले दिन राशि अनुसार इन चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक
    New Year Upay 2024: नव वर्ष के पहले दिन राशि अनुसार इन चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक

    HighLights

    1. तुला राशि के जातक नव वर्ष के प्रथम दिवस पर शुद्ध घी से भगवान शिव का अभिषेक करें।
    2. सोमवार के दिन विधि-विधान से भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है।
    3. सिंह राशि के जातक नव वर्ष के पहले दिन गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। New Year Upay 2024: साल 2024 की शुरुआत सप्ताह के पहले दिन सोमवार से हो रही है। यह दिन देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि-विधान से भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है। शास्त्रों में सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने से प्राप्त होने वाले पुण्य फलों का वर्णन है। त्रिलोकीनाथ बेहद कृपालु एवं दयालु हैं। महज जलाभिषेक से प्रसन्न हो जाते हैं। उनकी कृपा से रंक भी राजा बन जाता है। अगर आप भी भगवान शिव का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो नव वर्ष के पहले दिन राशि अनुसार इन चीजों से भगवान शिव का अभिषेक करें।

    यह भी पढ़ें: साल 2024 में कब-कब लगेंगे ग्रहण? यहां नोट करें तारीख और सूतक का समय

    राशि अनुसार करें अभिषेक

    • मेष राशि के जातक नव वर्ष के पहले दिन गंगाजल में शहद और सुगंध मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • वृषभ राशि के जातक नव वर्ष के पहले दिन कच्चे दूध से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
    • मिथुन राशि के जातक नव वर्ष के प्रथम दिवस पर जल में दूर्वा मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • कर्क राशि के जातक नव वर्ष के पहले दिन कच्चे दूध में गंगाजल मिलाकर तीनों लोकों के स्वामी महादेव का अभिषेक करें।
    • सिंह राशि के जातक नव वर्ष के पहले दिन गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • कन्या राशि के जातक नव वर्ष के पहले दिन गंगाजल में बेलपत्र और भांग के पत्ते मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • तुला राशि के जातक नव वर्ष के प्रथम दिवस पर शुद्ध घी से भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक नव वर्ष के पहले दिन गंगाजल में सुगंध मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • धनु राशि के जातक नव वर्ष के पहले दिन गंगाजल में बेलपत्र और दूर्वा मिलाकर महादेव का अभिषेक करें।
    • मकर राशि के जातक नव वर्ष के पहले दिन स्नान-ध्यान कर गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • कुंभ राशि के जातक नव वर्ष के प्रथम दिवस पर गंगाजल में नारियल जल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • मीन राशि के जातक नव वर्ष के पहले दिन कच्चे दूध में बेलपत्र या भांग के पत्ते मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।

    यह भी पढ़ें:  साल 2024 में 61 दिन बजेगी शहनाई, नोट करें विवाह मुहूर्त, तिथि एवं नक्षत्र संयोग

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।