Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    New Year Upay 2024: नव वर्ष पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, पूरी होगी मनचाही मुराद

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 18 Dec 2023 12:05 PM (IST)

    धार्मिक मत है कि सोमवार के दिन देवों के देव महादेव और माता पार्वती की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। अगर आप भी मनचाहा वर पाना ...और पढ़ें

    New Year Upay 2024: नव वर्ष पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, पूरी होगी मनचाही मुराद
    New Year Upay 2024: नव वर्ष पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, पूरी होगी मनचाही मुराद

    HighLights

    1. मेष राशि के जातक नव वर्ष के पहले दिन मसूर दाल, लाल मिर्च, गुड़ आदि चीजों का दान करें।
    2. वृश्चिक राशि के जातक नव वर्ष के पहले दिन मूंगफली, गुड़, मसूर दाल और लाल रंग के वस्त्र का दान करें।
    3. कुंभ राशि के जातक नव वर्ष के पहले दिन काले तिल, सरसों तेल और गर्म कपड़े का दान करें।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। New Year Upay 2024: सोमवार का दिन देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त सोमवार का व्रत रखा जाता है। साल 2024 के पहले दिन सोमवार पड़ रहा है। अतः नव वर्ष के पहले दिन भगवान शिव की विशेष पूजा-उपासना करें। इस समय गंगाजल या कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। धार्मिक मत है कि भगवान शिव की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। अगर आप भी मनचाहा वर पाना चाहते हैं, तो नव वर्ष के प्रथम दिवस पर विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करें। साथ ही पूजा के पश्चात राशि अनुसार इन चीजों का दान करें।  

    यह भी पढ़ें: साल 2024 में कब-कब लगेंगे ग्रहण? यहां नोट करें तारीख और सूतक का समय

    राशि अनुसार दान

    • मेष राशि के जातक नव वर्ष के पहले दिन मसूर दाल, लाल मिर्च, गुड़ आदि चीजों का दान करें।
    • वृषभ राशि के जातक नव वर्ष के पहले दिन चावल, चीनी, दूध, दही आदि चीजों का दान करें।
    • मिथुन राशि के जातक नव वर्ष के पहले दिन हरी सब्जियों का दान करें। साथ ही गौशाला में धन दान करें।
    • कर्क राशि के जातक नव वर्ष के प्रथम दिवस पर दूध, दही, साबूदाना, चावल आदि चीजों का दान करें।
    • सिंह राशि के जातक नव वर्ष के पहले दिन गुड़, मसूर दाल, शहद, चिक्की आदि चीजों का दान करें।
    • कन्या राशि के जातक नव वर्ष के पहले दिन गौशाला में चारा हेतु धन का दान करें। साथ ही जरूरतमंदों के मध्य हरी सब्जियों का दान करें।
    • तुला राशि के जातक नव वर्ष के पहले दिन शिव मंदिर में श्वेत वस्त्र का दान करें। ऐसा करने से शिव जी की कृपा बरसती है।
    • वृश्चिक राशि के जातक नव वर्ष के पहले दिन मूंगफली, गुड़, मसूर दाल और लाल रंग के वस्त्र का दान करें।
    • धनु राशि के जातक नव वर्ष के पहले दिन केले, चने की दाल, बेसन के लड्डू आदि चीजों का दान करें।
    • मकर राशि के जातक उड़द दाल की खिचड़ी बनाकर जरूरतमंदों को भोजन कराएं। साथ ही धन का दान करें।
    • कुंभ राशि के जातक नव वर्ष के पहले दिन काले तिल, सरसों तेल और गर्म कपड़े का दान करें।
    • मीन राशि के जातक नव वर्ष के पहले दिन राहगीरों के मध्य पीले वस्त्र और केसर युक्त दूध वितरित करें। इस उपाय को करने से सुखों में वृद्धि होगी।

    यह भी पढ़ें:  साल 2024 में 61 दिन बजेगी शहनाई, नोट करें विवाह मुहूर्त, तिथि एवं नक्षत्र संयोग

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।