Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एकदंत संकष्टी चतुर्थी पर राशि अनुसार बप्पा को अर्पित करें खास चीजें, कारोबार में होगा लाभ

    Updated: Sun, 26 Apr 2026 07:15 PM (IST)

    एकदंत संकष्टी चतुर्थी का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। ...और पढ़ें

    Ekadanta Sankashti Chaturthi 2026: एकदंत संकष्टी चतुर्थी उपाय (Ai Generated Image)

    Ekadanta Sankashti Chaturthi 2026: एकदंत संकष्टी चतुर्थी उपाय (Ai Generated Image)

    HighLights

    1. एकदंत संकष्टी चतुर्थी का व्रत बेहद शुभ माना जाता है

    2. इस दिन गणेश जी की पूजा होती है

    3. यह व्रत बिना चंद्रमा को अर्घ्य दिए हुए पूरा नहीं होता है

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में भगवान गणेश को 'बुद्धि' और 'सिद्धि' का स्वामी माना गया है। वैशाख माह की कृष्ण चतुर्थी, जिसे एकदंत संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है। इस साल यह 5 मई 2026 को अंगारकी चतुर्थी के महासंयोग में आ रही है। कारोबार करने वालों के लिए यह दिन किसी वरदान से कम नहीं है। अगर आप अपने बिजनेस में बाधाओं का सामना कर रहे हैं, तो अपनी राशि के अनुसार बप्पा को ये खास चीजें अर्पित करें।

    एकदंत संकष्टी चतुर्थी के उपाय

    04_02_2022-19_01_2022-ganesh_ji_22394576_22437968-(4)-1772706083740

    • मेष राशि: मेष राशि के लोगों को एकदंत संकष्टी चतुर्थी पर गणेश जी को गुड़हल के फूल अर्पित करने चाहिए।
    • वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक को इस शुभ दिन पर बप्पा को दही चढ़ाना चाहिए।
    • मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों को इस शुभ दिन पर बप्पा को 21 दुर्वा अर्पित करनी चाहिए।
    • कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को एकदंत संकष्टी चतुर्थी पर गणेश जी को चुनरी अर्पित करना चाहिए।
    • सिंह राशि: सिंह राशि वालों को इस शुभ तिथि पर गणेश जी को बूंदी के लड्डू चढ़ाने चाहिए।
    • कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को इस मौके पर विघ्नहर्ता को केले का भोग लगाना चाहिए।
    • तुला राशि: तुला राशि के लोगों को एकदंत संकष्टी चतुर्थी पर भगवान गणेश को लाल फूल अर्पित करने चाहिए।
    • वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को इस शुभ अवसर पर गौरी पुत्र गणेश को सूजी के हलवे का भोग लगाना चाहिए।
    • धनु राशि: धनु राशि के लोगों को इस शुभ दिन पर केसर मिश्रित खीर का भोग भगवान गणेश को लगाना चाहिए।
    • मकर राशि: मकर राशि के लोगों को एकदंत संकष्टी चतुर्थी पर श्री गणेश को शमी के फूल अर्पित करने चाहिए।
    • कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को इस तिथि पर शिव पुत्र को काले तिल के लड्डू चढ़ाने चाहिए।
    • मीन राशि: मीन राशि वालों को इस शुभ अवसर पर गणेश जी को केले अर्पित करने चाहिए।

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।