विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hast Rekha: ये 5 रेखाएं दिलाती हैं धनवान और आलीशान ससुराल, क्या आपके हाथ में हैं ये निशान?

Updated: Fri, 20 Mar 2026 12:05 PM (IST)

क्या आप जानना चाहती हैं कि आपका होने वाला जीवनसाथी कितना समृद्ध होगा? सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, हथेली की इन ...और पढ़ें

Palmistry: आपके बारे में क्या कहता है हस्तरेखा शास्त्र? (Image Source: AI-Generated)

Palmistry: आपके बारे में क्या कहता है हस्तरेखा शास्त्र? (Image Source: AI-Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेक्स, नई दिल्ली। शादी हर लड़की के जीवन का एक ऐसा सपना होता है, जिसमें वह अपने आने वाले कल की खुशियां और सुरक्षा देखती है। ज्योतिष और हस्तरेखा शास्त्र (Palmistry) के अनुसार, आपकी हथेलियों में छिपी कुछ लकीरें पहले ही बता सकती हैं कि आपका होने वाला जीवनसाथी कितना समृद्ध और प्रभावशाली होगा।

हस्तरेखा शास्त्र के इन गुप्त संकेतों का विस्तार से वर्णन प्राचीन भारतीय ग्रंथ 'सामुद्रिक शास्त्र' में मिलता है। इस शास्त्र को महर्षि समुद्र ने लिखा था, जिसमें शरीर के अंगों और रेखाओं के आधार पर भाग्य का विश्लेषण किया गया है। इसके अलावा, 'नारद पुराण' के 'ज्योतिष भाग' में भी स्त्री-पुरुष के हाथ की रेखाओं और उनसे मिलने वाले सुख-सौभाग्य का जिक्र है।

भाग्यशाली हथेलियों के 5 बड़े संकेत

1. गुरु पर्वत पर क्रॉस का जादू

अपनी इंडेक्स फिंगर (तर्जनी) के नीचे वाले हिस्से को देखें, इसे 'गुरु पर्वत'(Guru Parvat) कहा जाता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, अगर किसी लड़की के गुरु पर्वत पर एक स्पष्ट 'X' (क्रॉस) का निशान हो, तो उसे बहुत ही धनवान और प्रतिष्ठित ससुराल मिलता है। उसका पति न केवल अमीर होता है, बल्कि उसे बहुत सम्मान भी देता है।

2. कलाई से निकलने वाली भाग्य रेखा

अगर आपके हाथ में मणिबंध (कलाई) से कोई साफ और गहरी रेखा निकलकर सीधे मध्यमा उंगली (बीच वाली उंगली) तक जाती है, तो इसे बहुत शुभ माना जाता है। ऐसी लड़कियां शादी के बाद अपने पति के लिए 'लकी चार्म' साबित होती हैं। उनके घर में कदम रखते ही लक्ष्मी का वास होने लगता है।

3. हथेली में 'मछली' या 'कमल' का निशान

क्या आपकी हथेली के बीच में मछली जैसा छोटा सा आकार या कमल के फूल जैसी आकृति बनती है? अगर हां, तो आप राजयोग लेकर पैदा हुई हैं। ऐसी लड़कियों का विवाह अक्सर किसी बड़े बिजनेस टायकून या ऊंचे सरकारी पद पर बैठे व्यक्ति से होता है।

Hast rekha

(Image Source: AI-Generated)

4. अंगूठे पर 'जौ' (Yava) का निशान

अपने अंगूठे के बीच वाले जोड़ को गौर से देखें। वहां अगर गेहूं के दाने या जौ जैसी आकृति (आंख की तरह) बनी हो, तो यह ऐश्वर्य का प्रतीक है। इसका मतलब है कि आप शादी के बाद रानी जैसा जीवन बिताएंगी और आपकी हर भौतिक इच्छा पूरी होगी।

5. हृदय रेखा पर 'विष्णु चिन्ह'

अगर आपकी हृदय रेखा के अंत में (गुरु पर्वत के पास) दो शाखाएं निकलकर 'V' का आकार बना रही हैं, तो इसे 'विष्णु चिन्ह' कहते हैं। यह चिन्ह बताता है कि आपका पति स्वभाव से बहुत नेक होगा और उसके पास धन-दौलत की कभी कमी नहीं होगी।

यह भी पढ़ें- Palmistry: क्या आपकी हथेली पर भी है यहां तिल? जान लें इसके पीछे छिपा धनवान बनने का राज

यह भी पढ़ें- Nail Shape Meaning: गुलाबी या पीले नाखून? जानें क्या कहता है आपका भाग्य

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।