विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंचामृत स्नान से लेकर शयन तक, जन्माष्टमी पर घर में इस विधि से करें लड्डू गोपाल की स्थापना

Updated: Sun, 23 Aug 2026 01:00 PM (IST)

जन्माष्टमी 2026 पर लड्डू गोपाल की स्थापना के लिए विशेष विधि बताई गई है, जिसमें पंचामृत स्नान, वस्त्र धारण और भोग लगाने जैसे नियम शामिल हैं।

लड्डू गोपाल की स्थापना में न करें ये गलतियां (Picture Credit- AI Generated)

लड्डू गोपाल की स्थापना में न करें ये गलतियां (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर जन्माष्टमी (Janmashtami 2026) का पर्व बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस खास अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, जन्माष्टमी का व्रत और लड्डू गोपाल की साधना करने से साधक के जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। इस बार जन्माष्टमी 4 सितंबर को मनाई जाएगी।

जन्माष्टमी के दिन घर में लड्डू गोपाल की स्थापना करने का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि लड्डू गोपाल की पूजा करने से मन को शांति मिलती है और परिवार के सदस्यों पर उनकी कृपा हमेशा बनी रहती है। अगर आप भी इस जन्माष्टमी पर अपने घर लड्डू गोपाल ला रहे हैं, तो उनकी स्थापना से जुड़े नियमों का पालन जरूर करें। आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं कि घर में लड्डू गोपाल (Laddu Gopal Sthapana Vidhi) स्थापना कैसे करें।

laddu gopal sthapana vidhi

 (Picture Credit- AI Generated)

लड्डू गोपाल की इस तरह करें स्थापना

  • जन्माष्टमी के दिन सुबह स्नान करने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें।
  • इसके बाद मंदिर की सफाई करें और लड्डू गोपाल को पंचामृत से स्नान कराएं।
  • अब प्रभु को नए वस्त्र पहनाएं और चंदन का तिलक लगाएं।
  • उन्हें बांसुरी और मोरपंख अर्पित करें।
  • इसके बाद लड्डू गोपाल को सिंहासन पर विराजमान करें।
  • देसी घी का दीपक जलाएं और सच्चे मन से लड्डू गोपाल की आरती करें।
  • कृष्ण चालीसा का पाठ और मंत्रों का जप करें।
  • माखन-मिश्री और दूध का भोग लगाएं।
  • एक बात का विशेष ध्यान रखें कि भोग में तुलसी के पत्ते जरूर शामिल करें। तुलसी दल के बिना प्रभु भोग स्वीकार नहीं करते हैं।
  • इसके बाद लोगों में प्रसाद का वितरण करें और स्वयं भी ग्रहण करें।

इन बातों का रखें ध्यान

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, लड्डू गोपाल की स्थापना करने के लिए उत्तर-पूर्व और पूर्व दिशा को शुभ माना जाता है।
  • घर में लड्डू गोपाल की स्थापना करने के बाद तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • घर का वातावरण पूरी तरह से सात्विक रखें।
  • लड्डू गोपाल को घर में कभी भी अकेला नहीं छोड़ना चाहिए।
  • लड्डू गोपाल के आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
  • घर का माहौल शांत और भक्तिमय रखें।
  • मंदिर की रोजाना सफाई करें और गंगाजल छिड़क कर उसे शुद्ध करें।
  • लड्डू गोपाल को रात में शयन जरूर कराना चाहिए।

लड्डू गोपाल के भोग

भोग में माखन-मिश्री, पंचामृत, खीर, ताजे फल आदि चीजों को शामिल करना चाहिए। इससे लड्डू गोपाल प्रसन्न होते हैं और भक्त को जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।

यह भी पढ़ें- जन्माष्टमी से लेकर वामन जयंती तक: एक ही महीने में आ रही हैं 8 बड़ी जयंतियां, नोट कर लें डेट्स

यह भी पढ़ें- 4 सितंबर को मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नोट कर लें रोहिणी नक्षत्र और पूजा का शुभ समय

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।