Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    घर में पीपल का पेड़ उगने से होगा धन लाभ या बर्बादी? मिलते हैं ये खास संकेत

    Updated: Mon, 20 Apr 2026 01:39 PM (IST)

    सनातन धर्म में पूजनीय पीपल का पेड़ घर में उगना शुभ नहीं माना जाता। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह आर्थिक तंगी, नकारात्मक ऊर्जा, पारिवारिक कलह ...और पढ़ें

    पीपल का पेड़ उगने के संकेत (Image Source: AI-Generated)

    पीपल का पेड़ उगने के संकेत (Image Source: AI-Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में पीपल का पेड़ पूजनीय है। इस पीपल पेड़ में ब्रह्मा, विष्णु, महेश का वास माना जाता है। इसलिए इसकी पूजा-अर्चना करने से साधक को जीवन में नई दिशा मिलती है। साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

    ज्योतिष शास्त्र और वास्तु शास्त्र में पीपल के पेड़ के महत्व के बारे में बताया गया है। क्या आप जानते हैं कि घर में पीपल का पेड़ उगने से कौन-से संकेत मिलते हैं। अगर नहीं पता, तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

    _peeple tree

     

    घर में पीपल का पेड़ उगने के संकेत

    • अगर आपके घर या छत पर पीपल का पेड़ उग आया है, तो इससे जीवन में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही बेवजह के खर्चों में वृद्धि हो सकती है।
    • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर में पीपल का पेड़ उगने से नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इसका प्रभाव परिवार पर पड़ सकता है, जिससे परिवार के लोगों को तनाव और कलह की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
    • अगर आपके घर में पीपल का पेड़ उग आया है, तो इसका प्रभाव परिवार के सदस्यों की हेल्थ पर पड़ सकता है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आ सकती हैं।
    • इसके अलावा घर में पीपल का पेड़ उगने से करियर में बाधा आने के संकेत मिलते हैं।

    घर में पीपल का उगने पर करें ये काम

    अगर आपके घर में पीपल का पेड़ उग आया है, तो ऐसे में भूलकर भी न काटें। जब पौधा छोटा हो, तब उसे जड़ समेत उखाड़ लें और उसे पार्क या किसी खाली जगह पर लगा दें।

    करें ये उपाय

    इस तरह दूर करें पितृ दोष: अगर आप पितृ दोष की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की जड़ में जल अर्पित करें। इस दौरान सरसों के तेल का दीपक जलाएं। पेड़ की परिक्रमा लगाएं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से पूर्वज प्रसन्न होते हैं और पितृ दोष की समस्या से मुक्ति मिलती है।

    खबरें और भी

    शनि दोष होगा दूर: शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के पास दीपक जलाकर सात बार परिक्रमा करें। पेड़ की जड़ में जल अर्पित करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से शनि की साढ़ेसाती या ढैया की समस्या दूर होती है और साधक पर शनिदेव की कृपा बरसती है।

    यह भी पढ़ें- रसोई, बेडरूम और मंदिर किस दिशा में होना चाहिए? सुख-शांति के लिए जान लें ये खास नियम

    यह भी पढ़ें- घर में रहता है क्लेश? तुलसी के पौधे पर चढ़ाएं कच्चा दूध, हर समस्या का मिलेगा समाधान!

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।