Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या लाख कोशिशों के बाद भी नहीं मिल रही सफलता? तो आज ही शुरू करें इन मंत्रों का जप

    Updated: Thu, 16 Apr 2026 06:15 PM (IST)

    सनातन धर्म में मंत्रोच्चारण को असीम ऊर्जा और सफलता का स्रोत माना गया है। रोजाना मंत्र जप से आपको अद्भुत फायदे मिल सकते हैं। ...और पढ़ें

    शांति के लिए करें इन शक्तिशाली मंत्रों का जप (Picture Credit: Freepik)

    शांति के लिए करें इन शक्तिशाली मंत्रों का जप (Picture Credit: Freepik)

    HighLights

    1. रोजाना गायत्री मंत्र के जप से मिलते हैं अद्भुत लाभ

    2. सुबह कर दर्शन मंत्र से मिलता है ब्रह्मा का आशीर्वाद

    3. रोजाना मंत्र जप से खुलते हैं सफलता के द्वार

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मंत्र केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं हैं, बल्कि वैज्ञानिक दृष्टि से भी ये हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद साबित होते हैं। अगर आपको कड़ी मेहनत के बाद भी मनचाही सफलता नहीं मिल रही है, तो अपनी दिनचर्या में इन शक्तिशाली मंत्रों को जरूर शामिल करें। 

    आज हम आपको गायत्री मंत्र सहित ऐसे चार शक्तिशाली मंत्र  बताने जा रहे हैं, जिनके नियमित जप से आप अद्भुत लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इन मंत्रों के नियमित जप से मानसिक शांति, एकाग्रता, आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और धन संबंधी बाधाएं दूर होती हैं। 

    गायत्री मंत्र के लाभ

    1. "ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्यः धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात् ॥"

    यदि आपको रात में नींद नहीं आती या बार-बार आंख खुलती है, तो सोने से पहले इस मंत्र का जप करना चाहिए। यह मंत्र बुरे सपनों और अज्ञात भय को दूर करता है। इसके नियमित जप से दिमाग शांत रहता है और एकाग्रता में वृद्धि होती है। शास्त्रों के अनुसार, गायत्री मंत्र का जप ब्रह्म मुहूर्त, दोपहर और शाम (सूर्यास्त से पहले) करना सबसे उत्तम होता है।

    Gayatri Mantra ai

    (Picture Credit- AI Generated)

    सुबह उठते ही करें इस मंत्र का जप

    2. "कराग्रे वसते लक्ष्मी, करमध्ये सरस्वती, करमूले स्थितो ब्रह्मा प्रभाते करदर्शनम् ॥"

    सुबह आंख खुलते ही सबसे पहले अपनी दोनों हथेलियों को जोड़कर देखें और इस मंत्र का जप करें। इसके बाद हाथों को अपने चेहरे पर फेर लें। ऐसा करने से साधक को एक साथ धन की देवी मां लक्ष्मी, ज्ञान की देवी मां सरस्वती और सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा जी का आशीर्वाद मिलता है।

    खबरें और भी

    हर काम में मिलती है सफलता

    3. "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय"

    भगवान विष्णु को समर्पित यह मंत्र बेहद प्रभावशाली है। रोजाना इस मंत्र के जप से जीवन में असीम शांति की प्राप्ति होती है। यह मंत्र आत्मविश्वास को बढ़ाता है और जीवन के हर क्षेत्र से बाधाओं को दूर करता है। गुरुवार के दिन इस मंत्र का जप करना सबसे शुभ माना गया है।

    Mantra Jaap i

    (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    मिलती है मां लक्ष्मी की कृपा

    4. "ॐ श्रीं क्लीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा ॥"

    अगर आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, तो रोजाना इस मंत्र का जप करने से आपको अपनी स्थिति में काफी लाभ देखने को मिल सकता है। सुबह स्नान के बाद पूरी श्रद्धा के साथ इस मंत्र का जप करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और साधक के लिए धन आगमन के नए रास्ते बनने लगते हैं।

    यह भी पढ़ें - इसलिए अक्षय तृतीया को कहा जाता है 'अबूझ मुहूर्त', इस दिन नहीं होती पंचांग देखने की जरुरत

    यह भी पढ़ें - सतुआ संक्रांति 2026: कब है सतुआन पर्व, क्यों किया जाता है सत्तू का दान? जानिए धार्मिक महत्व

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।