Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत के दिन करें इन चीजों का दान, चमक उठेगी फूटी किस्मत

    Updated: Tue, 18 Feb 2025 06:10 PM (IST)

    पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के पहले प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2025) पर कई शुभ और अशुभ योग का निर्माण हो रहा है। प्रदोष व्रत के दिन महादेव और मां पार् ...और पढ़ें

    Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत पर क्या दान करें?
    Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत पर क्या दान करें?

    HighLights

    1. त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है।
    2. हर महीने में 2 बार प्रदोष व्रत किया जाता है।
    3. इस दिन दान जरूर करना चाहिए।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन साधक भगवान शिव के संग के मां पार्वती की पूजा करते हैं। साथ ही जीवन में खुशियों के आगमन के लिए व्रत भी करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि प्रदोष व्रत करने से जीवन में सभी सुख मिलते हैं और महादेव की कृपा मिलती है। फाल्गुन माह का पहला प्रदोष व्रत 25 फरवरी को किया जाएगा।

    सनातन धर्म में किसी शुभ तिथि या फिर पर्व के दिन दान करने का विशेष महत्व है। इसलिए प्रदोष व्रत के दिन राशि अनुसार दान जरूर करें। दान करने से साधक को धन की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में कोई भी कमी नहीं होती है। ऐसे में आइए जानते हैं किस राशि के जातक किस चीज का दान करना फलदायी साबित होता है?

    यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2025 Date: कब है फरवरी महीने का अंतिम प्रदोष व्रत? नोट करें शुभ मुहूर्त एवं योग

    (Pic Credit-AI)

    राशि अनुसार चीजों का करें दान

    • प्रदोष व्रत के दिन मेष राशि के जातक लाल रंग के कंबल का दान करें। इससे कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत होगा।
    • प्रदोष व्रत के दिन वृषभ राशि के जातक सफेद चीजों का दान करें। इससे सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी।
    • प्रदोष व्रत के दिन मिथुन राशि के जातक गौशाला में धन का दान करें। इससे रुके हुए काम जल्द पूरे होंगे।
    • प्रदोष व्रत के दिन कर्क राशि के जातक सफेद रंग के तिल का दान करें। इससे मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा।
    • प्रदोष व्रत के दिन सिंह राशि के जातक गुड और मूंगफली का दान करें। इससे नए कारोबार की जल्द शुरुआत होगी।  
    • प्रदोष व्रत के दिन कन्या राशि के जातक हरी चीजों का दान करें। इससे बुध देव की कृपा प्राप्त होगी।  
    • प्रदोष व्रत के दिन तुला राशि के जातक चावल का दान करें। इससे जातक की कुंडली में शुक्र मजबूत होता है।
    • प्रदोष व्रत के दिन वृश्चिक राशि के जातक मसूर की दाल का दान करें। इससे सभी संकट दूर होंगे।  
    • प्रदोष व्रत के दिन धनु राशि के जातक चने की दाल का दान करें। इससे कर्ज की समस्या दूर होगी।  
    • प्रदोष व्रत के दिन मकर राशि के जातक अन्न का दान करें। इससे इनकम में वृद्धि होगी।
    • प्रदोष व्रत के दिन कुंभ राशि के जातक गर्म कपड़ों का दान करें। इससे मनचाहा करियर मिलेगा।
    • प्रदोष व्रत के दिन मीन राशि के जातक पीली चीजों का दान करें। इससे आय और सौभाग्य में वृद्धि होगी।

    यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2025: बिजनेस में चाहते हैं खूब तरक्की, तो प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।  

    खबरें और भी