Pradosh Vrat 2026: शिव कृपा और सुख-समृद्धि पाने के लिए शिवलिंग पर क्या अर्पित करें?
मार्च का दूसरा प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2026) दिन सोमवार 30 मार्च को रखा जाएगा। ...और पढ़ें

Pradosh Vrat 2026: प्रदोष व्रत के उपाय। Ai Generated Image

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेक्स, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत को भगवान शिव की कृपा पाने का सबसे पावन दिन माना जाता है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष व्रत के दिन (Pradosh Vrat 2026) शिवलिंग पर कुछ विशेष चीजें अर्पित करने से जीवन में शुभता का आगमन होता है। आइए जानते हैं प्रदोष व्रत पर वे कौन सी चीजें हैं, जो आपकी किस्मत बदल सकती हैं?
शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें

गुड़ मिश्रित जल
प्रदोष व्रत के दिन तांबे के पात्र में शुद्ध जल भरकर उसमें थोड़ा सा गुड़ मिलाएं। फिर इस जल से शिवलिंग का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से समाज में मान-सम्मान बढ़ता है और सरकारी कामों में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।
लाल चंदन का लेप
शिवलिंग पर लाल चंदन का लेप लगाना प्रदोष व्रत के दिन बहुत शुभ माना गया है। कहा जाता है कि यह लेप लगाने से व्यक्ति को शारीरिक कष्टों से मुक्ति मिलती है और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।
कनेर के लाल या पीले फूल
भगवान शिव को कनेर के फूल बहुत प्रिय हैं। ऐसे में प्रदोष व्रत के दिन लाल या पीले रंग के कनेर के फूल शिवलिंग पर चढ़ाएं। इससे घर की दरिद्रता का नाश होता है और देवी लक्ष्मी की कृपा मिलती है।
खबरें और भी
बिल्व पत्र पर लिखें यह मंत्र
तीन पत्तों वाला बिना कटा-फटा बिल्व पत्र लें और उसपर 'ॐ' लिखें। फिर इसे शिवलिंग पर अर्पित करें। इस उपाय को करने से करियर में सफलता मिलती है। साथ ही भगवान शिव खुश होते हैं।
अक्षत और काले तिल
इस दिन शिवलिंग पर अक्षत और थोड़े से काले तिल चढ़ाने से अशुभ ग्रहों का प्रभाव कम होता है और पितृ दोष से भी राहत मिलती है।
शिव पूजन मंत्र
1. ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
2. ध्यायेन्नित्यं महेशं रजतगिरिनिभं चारुचंद्रावतंसं,
रत्नाकल्पोज्ज्वलांगं परशुमृगवराभीतिहस्तं प्रसन्नम्॥
3. ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्।।
यह भी पढ़ें- Pradosh Vrat 2026: प्रदोष व्रत पर करें शिव जी के इन नामों का जप, जानें पूजा की सही विधि
यह भी पढ़ें- Pradosh Vrat 2026: कब है मार्च का दूसरा प्रदोष व्रत? यहां जानें शिव जी की कृपा प्राप्ति के उपाय
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।