Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कुंडली में है विवाह दोष तो प्रदोष व्रत के दिन बस कर लें ये उपाय, जल्द गूंजेगी शहनाई

    Updated: Mon, 30 Mar 2026 09:03 AM (IST)

    हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत को मनोकामना पूर्ति और भगवान शिव-माता पार्वती की पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। ...और पढ़ें

    Pradosh Vrat 2026: शादी के उपाय। (Ai Generated Image)

    Pradosh Vrat 2026: शादी के उपाय। (Ai Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत को मनोकामना पूर्ति के लिए बहुत शुभ माना गया है। यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के लिए समर्पित है। अगर किसी जातक की कुंडली में विवाह दोष, मांगलिक दोष या ग्रहों के अशुभ प्रभाव की वजह से शादी में लगातार देरी हो रही है, तो प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2026) के विशेष उपाय भाग्य के बंद दरवाजे खोल सकते हैं। आइए इन चमत्कारी उपायों को जानते हैं।

    शीघ्र विवाह के लिए उपाय

    marriage  (5)

    मां गौरी का शृंगार करें

    पूजा के दौरान माता पार्वती को लाल चुनरी, सिंदूर, बिंदी, चूड़ियां और मेहंदी सहित 16 शृंगार की सामग्री अर्पित करें। ऐसा करने से कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है और विवाह से जुड़ी मुश्किलें दूर होती हैं।

    केसर मिश्रित दूध से अभिषेक

    प्रदोष काल में शिवलिंग पर केसर मिश्रित गाय का कच्चा दूध चढ़ाएं। दूध चढ़ाते समय "ॐ गौरीशंकराय नमः" मंत्र का 108 बार जाप करें। यह उपाय उन लोगों के लिए विशेष फलदायी है, जिनकी शादी में मंगल या शनि की दृष्टि के कारण देरी हो रही है।

    पीले फूलों और वस्त्रों का दान

    विवाह के कारक ग्रह बृहस्पति है। ऐसे में उन्हें प्रसन्न करने के लिए महादेव और माता गौरी को पीले फूल अर्पित करें। पूजा के बाद किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद को पीले वस्त्र या चने की दाल का दान करें। इससे जल्द विवाह के योग बनेंगे।

    खबरें और भी

    पूजन विधि

    प्रदोष व्रत के दिन सुबह जल्दी स्नान करें। साफ वस्त्र पहनें। पूरे दिन सात्विक रहें और मन में महादेव के मंत्रों का जप करते रहें। मुख्य पूजा प्रदोष काल में ही करें। शिवलिंग पर बिल्व पत्र, धतूरा और अक्षत चढ़ाएं और माता पार्वती के चरणों में हल्दी का तिलक लगाएं। अंत में आरती करें। ऐसा करने से शिव-पार्वती की कृपा प्राप्त होगी।

    यह भी पढ़ें- चैत्र प्रदोष व्रत 2026: शिव जी की कृपा से दूर होंगे सभी संकट! पढ़ें आखिरी प्रदोष पर पूजा की सही विधि

    यह भी पढ़ें- Aaj Ka Panchang 30 March 2026: सोम प्रदोष व्रत के दिन बन रहे ये मंगलकारी योग, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया
    यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।