विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राधा अष्टमी पर चुपके से घर लाएं 5 चीजें, किशोरी जी के साथ कान्हा की भी बरसेगी भरपूर कृपा

Published: Thu, 10 Sep 2026 05:27 PM (IST)

राधा अष्टमी पर कुछ पवित्र चीजें घर लाने से जीवन में खुशहाली और समृद्धि आती है। इससे राधा रानी और ...और पढ़ें

राधा अष्टमी पर घर लाएं ये शुभ वस्तुएं, पाएं राधा-कृष्ण की असीम कृपा और सुख-समृद्धि (Picture Credit: AI Generated)

राधा अष्टमी पर घर लाएं ये शुभ वस्तुएं, पाएं राधा-कृष्ण की असीम कृपा और सुख-समृद्धि (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. तुलसी का पौधा घर लाने से कष्टों से मुक्ति मिलती है।

  2. राधा-कृष्ण की मूर्ति से घर में सामंजस्य और शांति बनी रहती है।

  3. चांदी की बिछिया अर्पित करने से सौभाग्य और खुशहाली आती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राधा अष्टमी के पर्व को विशेष माना जाता है और श्री कृष्ण जन्माष्टमी के बाद चारों ओर राधा रानी के जन्म के उत्सव की धूम होने लगती है। इस दौरान मथुरा वृंदावन में ही नहीं बल्कि दूर-दूर तक भक्त राधा जी की भक्ति में डूबे रहते हैं।

राधा रानी के प्राकट्य दिवस को राधा अष्टमी के रूप में मनाया जाता है और जो लोग घर में राधा रानी के साथ श्री कृष्ण की पूजा भी करते हैं उनके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहती है। यही नहीं इससे घर में समृद्धि का वातावरण भी बना रहता है।

इसके साथ ही, इस शुभ दिन में आपको कुछ पवित्र चीजें घर जरूर लानी चाहिए, इससे आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और कान्हा के साथ राधा रानी का भी आशीर्वाद मिलेगा। आइए जाने इसके बारे में विस्तार से।

तुलसी का पौधा

राधा अष्टमी के दिन आपको घर में तुलसी का पौधा जरूर लाना चाहिए क्योंकि इस दिन राधा जी के साथ यदि कोई तुलसी की पूजा भी करता है, तो उसे सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है।

यही नहीं इस दिन तुलसी की पूजा के बिना राधा रानी की पूजा पूर्ण नहीं मानी जाती है। अगर आपके घर में पहले से तुलसी का पौधा रखा है, तब भी आपको एक नया पौधा इस दिन जरूर लाना चाहिए और इसकी पूजा भी करनी चाहिए।

पान का बीड़ा

पान का बीड़ा राधा रानी को बहुत प्रिय है और यदि आप राधा अष्टमी के दिन पान का बीड़ा घर लाएंगे और उसे राधा जी को अर्पित करेंगे, तो आपके जीवन में समृद्धि के योग बन सकते हैं।

राधा-कृष्ण की मूर्ति

राधा रानी के जन्मोत्सव के दिन अगर आप राधा-कृष्ण की एक मूर्ति घर लाएंगी, तो यह आपके लिए अत्यंत शुभ होगा। यदि आपके घर में कलह-कलेश बना रहता है, तो आपको उससे भी राहत मिलेगी। यही नहीं इससे आपके घर के सभी लोगों के बीच सामंजस्य बना रहेगा और राधे-कृष्ण की कृपा बनी रहेगी।

बांसुरी और मोरपंख

वैसे तो बांसुरी कान्हा को प्रिय है, लेकिन राधा रानी को भी उनकी हर वस्तु से उतना ही प्रेम है। आप राधा अष्टमी के दिन यदि आप घर में बांसुरी और मोरपंख लाएंगे तो इससे घर में खुशहाली आ सकती है। साथ ही, इससे श्री कृष्ण और राधा जी की कृपा भी बनी रहेगी।

चांदी की बिछिया

अगर आप राधा अष्टमी के दिन राधा रानी को चांदी की बिछिया चढाएंगी, तो आपके जीवन में सौभाग्य बना रहेगा। वैसे तो इस दिन राधा रानी को सोलह श्रृंगार चढ़ाने की प्रथा है, लेकिन आप यदि हर सामान न भी ला पाएं तब भी आपको राधा रानी को चांदी की बिछिया या पायल जरूर चढ़ानी चाहिए। आप इसे प्रसाद के रूप में धारण करें, इससे जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और राधा जी के साथ कृष्ण जी की कृपा भी होगी।

अगर आप राधा अष्टमी के दिन यहां बताई चीजें घर लाएंगे, तो आपके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहेगी और सौभाग्य आकर्षित होगा।

यह भी पढ़ें- राधा अष्टमी 2026: किशोरी जी को प्रसन्न करने के लिए चढ़ाएं ये 5 प्रिय वस्तुएं, घर में आएगी सुख-समृद्धि

यह भी पढ़ें- राधा अष्टमी 2026 से पहले जानिए किशोरी जी का सबसे पसंदीदा भोग क्या है?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।