Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rahu Gochar 2025: मीन राशि के जातकों को कब मिलेगी मायावी ग्रह से मुक्ति, इन उपायों से पाएं निजात

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 24 Apr 2025 06:30 PM (IST)

    गुरुवार का दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की पूजा की जाती है। भगवान विष्णु की पूजा करने स ...और पढ़ें

    Rahu Gochar 2025: राहु कब करेंगे राशि परिवर्तन?
    Rahu Gochar 2025: राहु कब करेंगे राशि परिवर्तन?

    HighLights

    1. धनु राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं।
    2. कर्क राशि वालों पर गुरु की कृपा बरसती है।
    3. भगवान विष्णु की पूजा से सुखों में वृद्धि होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मई महीना कई राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। इस महीने में देवताओं के गुरु बृहस्पति देव राशि परिवर्तन करेंगे। वर्तमान समय में बृहस्पति देव वृषभ राशि में विराजमान हैं। इस राशि में बृहस्पति देव 13 मई तक रहेंगे। इसके अगले दिन देवगुरु बृहस्पति राशि परिवर्तन करेंगे। 14 मई को देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे।

    मई महीने में ही मायावी ग्रह राहु और केतु भी अपनी चाल बदलेंगे। राहु और केतु के राशि परिवर्तन से मीन राशि के जातकों को मायावी ग्रह से मुक्ति मिल जाएगी। लेकिन क्या आपको पता है कि मीन राशि के जातकों को कब मायावी ग्रह से मुक्ति मिलेगी? आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    यह भी पढ़ें: जीवन की मुश्किलें बढ़ा सकता है राहु, इन अचूक उपायों से मिलेगी राहत

    मीन राशि

    देवताओं के गुरु बृहस्पति देव मीन राशि के स्वामी हैं और आराध्य जगत के पालनहार भगवान विष्णु हैं। सुखों के कारक शुक्र देव की विशेष कृपा मीन राशि के जातकों पर बरसती है। शुक्र देव की कृपा से मीन राशि के जातकों को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। इस राशि के जातकों का शुभ रंग पीला होता है। वहीं, शुभ रत्न पुखराज होता है। ज्योतिष सलाह लेकर पुखराज धारण कर सकते हैं।

    कब मिलेगी मायावी ग्रह से मुक्ति?

    ज्योतिषियों की मानें तो मायावी ग्रह राहु और केतु 18 मई को राशि परिवर्तन करेंगे। 18 मई को शाम 07 बजकर 35 मिनट पर मायावी ग्रह राहु मीन राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में राहु अगले डेढ़ साल तक रहेंगे। कुंभ राशि में गोचर करने के साथ ही मीन राशि के जातकों को मायावी ग्रह राहु से मुक्ति मिल जाएगी।

    खबरें और भी

    करें ये उपाय

    मीन राशि के जातक हर गुरुवार के दिन लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करें। वहीं, पूजा के समय भगवान विष्णु को श्रीफल अर्पित करें। इस उपाय को करने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से सभी बिगड़े काम बनने लगेंगे। साथ ही पद, प्रतिष्ठा, यश, कीर्ति, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। मीन राशि के जातक गुरुवार के दिन पीले रंग के चीजों का दान करें।

    यह भी पढ़ें: कुंडली में कैसे बनता है शेषनाग कालसर्प दोष? इन उपायों से करें दूर

    डिस्क्लेमर-''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'