Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ram Navami 2026: राम नवमी पर घर लाएं ये 5 शुभ चीजें, खिंची चली आएगी सुख-समृद्धि

    Updated: Sun, 08 Mar 2026 12:45 PM (IST)

    चैत्र शुक्ल नवमी को मनाई जाने वाली राम नवमी भगवान श्री राम के जन्मोत्सव का प्रतीक है और हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व है। ...और पढ़ें

    Ram Navami 2026: राम नवमी के उपाय। (Ai Generated Image)

    Ram Navami 2026: राम नवमी के उपाय। (Ai Generated Image)  

    HighLights

    1. राम नवमी का पर्व हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है

    2. यह दिन श्री राम के जन्मोत्सव का प्रतीक है

    3. 26 मार्च को राम नवमी मनाई जाएगी

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाने वाला राम नवमी का पर्व हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। यह दिन मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव का प्रतीक है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, राम नवमी का दिन बहुत शुभ होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन (Ram Navami 2026) कुछ विशेष वस्तुओं को घर लाने से न केवल नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है, बल्कि जीवन में सुख-शांति आती है, तो आइए उन खास वस्तुओं के बारे में जानते हैं।

    Ai Generated Image

    राम दरबार की तस्वीर

    राम नवमी के दिन घर में राम दरबार की तस्वीर लाना सबसे अच्छा माना जाता है। राम दरबार की स्थापना से परिवार के सदस्यों के बीच प्यार बढ़ता है और आपसी कलह दूर होती है। इसे घर के मंदिर की उत्तर-पूर्व दिशा में स्थापित करना चाहिए।

    पीतल का शंख

    शंख को विजय और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। प्रभु श्रीराम भगवान विष्णु के अवतार हैं और विष्णु जी को शंख बहुत प्रिय है। राम नवमी पर घर में शंख लाकर उसे मंदिर में रखें और नियमित रूप से बजाएं। इसकी ध्वनि से घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

    तुलसी का पौधा

    तुलसी के बिना राम जी की पूजा अधूरी मानी जाती है। अगर आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं है या पुराना पौधा सूख गया है, तो राम नवमी के दिन घर में नया तुलसी का पौधा लाएं। यह बहुत शुभ होता है। कहते हैं कि यह घर के वास्तु दोषों को दूर करता है और परिवार में खुशहाली आती है।

    खबरें और भी

    केसरिया ध्वज

    राम नवमी के पावन अवसर पर अपने घर की छत पर केसरिया रंग का धर्म ध्वज जरूर लगाएं। झंडे पर 'जय श्री राम' या हनुमान जी का चित्र होना चाहिए। वास्तु के अनुसार, घर के ऊपर लगा ध्वज यश, कीर्ति और विजय का प्रतीक होता है और यह घर को बुरी नजर से सुरक्षित रखता है।

    यह भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2026: 18 या 19 मार्च, कब से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र? काले तिल का दान करने से मां होंगी प्रसन्न

    यह भी पढ़ें- चैत्र नवरात्र पर मां का पालकी पर आगमन अशुभ लेक‍िन गज से प्रस्‍थान शुभ, जान‍िए काशी के ज्‍योति‍षाचार्यों ने क्‍या बताया

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।