Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ram Navami 2026: पूजा में करें इन शक्तिशाली मंत्रों का जप, पाएं भगवान राम की असीम कृपा

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Sun, 15 Mar 2026 06:00 PM (IST)

    राम नवमी को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन व्रत रखने और विधि-विधान से श्रीराम जी का पूजन करने से सुख-समृद्धि आती है। ...और पढ़ें

    Ram Navami 2026 (Picture Credit: Freepik)

    Ram Navami 2026 (Picture Credit: Freepik)

    HighLights

    1. 26 मार्च 2026 को मनाई जाएगी राम नवमी

    2. व्रत करने से मिलता है प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद

    3. राम जी की कृपा से दूर होते हैं जीवन के सभी कष्ट

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। राम नवमी, चैत्र नवरात्र के आखिरी दिन मनाई जाती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, भगवान श्रीराम का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर मध्याह्न काल में हुआ था। ऐसे में पंचांग के अनुसार 26 मार्च 2026 को राम नवमी (Ram Navami 2026) मनाई जाएगी। इस दिन पर आप राम जी के इन दिव्यों मंत्रों का जप कर विशेष कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

    राम जी के मंत्र (Ram Mantra)

    1. ॐ श्री रामाय नमः॥

    2. ॐ श्री रामचन्द्राय नमः।

    3. ॐ रां रामाय नमः।

    4. श्रीराम तारक मंत्र - श्री राम, जय राम, जय जय राम।

    Ram Darbar ग

    5. श्रीराम गायत्री मंत्र -

    6. ॐ दाशरथये विद्महे सीतावल्लभाय धीमहि।
    तन्नो रामः प्रचोदयात्॥

    7. श्री राम रक्षा मंत्र - ॐ ह्रां ह्रीं रां रामाय नमः॥

    8. राम ध्यान मंत्र - श्री रामाय रामभद्राय रामचंद्राय वेधसे रघुनाथाय नाथाय सीताया पतये नमः।

    9. विपत्ति में रक्षा हेतु-

    राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे ।
    सहस्त्र नाम तत्तुन्यं राम नाम वरानने ।

    Ram i

    (Picture Credit: Freepik)

    10. मुक्ति और प्रभु प्रेम हेतु-

    || नाम पाहरु दिवस निसि ध्यान तुम्हार कपाट ||
    || लोचन निजपद जंत्रित जाहि प्राण केहि बाट ||

    11. ग्रह क्लेश निवारण और सुख संपत्ति दायक-

    हे रामा पुरुषोत्तमा नरहरे नारायणा केशवा।
    गोविन्दा गरुड़ध्वजा गुणनिधे दामोदरा माधवा॥
    हे कृष्ण कमलापते यदुपते सीतापते श्रीपते।
    बैकुण्ठाधिपते चराचरपते लक्ष्मीपते पाहिमाम्॥

    राम नवमी पर जरूर करें ये काम

    • राम नवमी के दिन व्रत रखें और रामचरितमानस या सुंदरकांड का पाठ करें।
    • भगवान राम को पीले रंग की मिठाई, केसर भात, पंचामृत, धनिया पंजीरी का भोग जरूर लगाएं।
    • पूजा में पीले फूल भी जरूर शामिल करें।
    • आप अपनी क्षमता के अनुसार, इस दिन पर गरीबों को दान करें और प्रसाद में खीर या मिठाई बांटे।
    • इस दिन तामसिक भोजन (प्याज, लहसुन, मांस-मदिरा) का सेवन न करें।

    यह भी पढ़ें - Chaitra Navratri Ashtami-Navami 2026: कब है महाअष्टमी और किस दिन मनेगी राम नवमी? नोट कर लें एकदम सटीक तारीख

    यह भी पढ़ें - Ram Navami 2026: राम नवमी पर घर लाएं ये 5 शुभ चीजें, खिंची चली आएगी सुख-समृद्धि

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।