Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ramadan 2024: विभिन्न देशों में इस डेट से शुरू हो सकता है रमजान का महीना, न करें ये कार्य

    By Kaushik SharmaEdited By: Kaushik Sharma
    Updated: Sat, 02 Mar 2024 03:00 PM (IST)

    रोजा सूर्योदय से पहले शुरू होता है और सूर्यास्त पर खत्म हो जाता है। इस दौरान खाने पीने की मनाही होती है। वहीं शाम में इफ्तार करते हैं। इस वर्ष रमजान 1 ...और पढ़ें

    Ramadan 2024: विभिन्न देशों में इस डेट से शुरू हो सकता है रमजान का महीना, न करें ये कार्य
    Ramadan 2024: विभिन्न देशों में इस डेट से शुरू हो सकता है रमजान का महीना, न करें ये कार्य

    HighLights

    1. रमजान महीने का अधिक महत्व होता है।
    2. रमजान की शुरुआत चांद दिखने के साथ होती है।
    3. इस माह में लोग रोजे रखते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Ramadan 2024: मुस्लिम समाज के लिए रमजान महीने का अधिक महत्व होता है। यह इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना होता है। इसे अल्लाह की इबादत का महीना भी कहा जाता है। रमजान की शुरुआत चांद दिखने के साथ होती है और इस दौरान मुस्लिम समाज के लोग रोजे रखते हैं। रोजा सूर्योदय से पहले शुरू होता है और सूर्यास्त पर खत्म हो जाता है। इस दौरान खाने पीने की मनाही होती है। शाम में इफ्तार करते हैं। इस वर्ष रमजान 11 मार्च, 2024 से शुरू और 9 अप्रैल, 2024 को समापन होने की उम्मीद है, परंतु रमजान की सही डेट हर देश में चंद्रमा के दर्शन के आधार पर थोड़ी अलग हो सकती हैं। ऐसे में लोग धार्मिक निकायों से रमजान शुरुआत की तारीख की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। चलिए आपको बताएंगे विभिन्न देशों में रमजान की अपेक्षित तारीखों के बारे में।

    यह भी पढ़ें: Ramzan 2024: कब से शुरू होगा रमजान का पाक महीना ? यहां जानें इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

    • अल्जीरिया- 11 मार्च, 2024
    • अल्जीरिया- 11 मार्च, 2024
    • कुवैत -11 मार्च, 2024
    • सऊदी अरब -11 मार्च, 2024
    • सेनेगल -11 मार्च, 2024
    • ओमान- 11 मार्च, 2024
    • पाकिस्तान-11 मार्च, 2024
    • क़तर -11 मार्च, 2024
    • लेबनान-11 मार्च, 2024
    • दक्षिण अफ़्रीका -11 मार्च, 2024
    • ट्यूनीशिया- 11 मार्च, 2024
    • तुर्की- 11 मार्च, 2024
    • संयुक्त राज्य -11 मार्च, 2024
    • मालदीव -11 मार्च, 2024
    • मोरक्को- 11 मार्च, 2024
    • बांग्लादेश- 12 मार्च, 2024
    • मिस्र- 12 मार्च, 2024
    • भारत- 12 मार्च, 2024
    • उत्तरी मैसेडोनिया- 12 मार्च, 2024
    • इंडोनेशिया -12 मार्च, 2024

    इस वजह से खास है रमजान

    इस्लाम धर्म के अनुसार, रमजान के महीने में पैगंबर मोहम्मद साहब को कुरान की आयतें खुदा से मिली थी। इसके लिए लोग रमजान के माह में रोजा रखकर खुदा की इबादत करते हैं। इस महीने में पहले 10 दिन के रोजे को रहमत, दूसरे 10 दिन के रोजे को बरकत और तीसरे 10 दिन के रोजे को मगफिरत कहते हैं।

    करें ये कार्य

    • इस महीने में प्रतिदिन नमाज अदा करनी चाहिए। इसके लिए रोजे रखने के साथ-साथ रोजाना पांचों वक़्त की नमाज अवश्य अदा करें।
    • समय पर सहरी और इफ्तार करें।
    • खुदा की इबादत करें।
    • सहरी और इफ्तार के लिए खाने पीने को चीजों को श्रद्धा अनुसार दान करें।

    यह भी पढ़ें: Holi 2024: भारत की इन जगहों पर अपने-अपने अंदाज में मनाई जाती है होली, विश्वभर में है प्रसिद्ध

    खबरें और भी

    डिसक्लेमर- 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    Pic Credit- Freepik