Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Rang Panchmi 2026: कब मनाई जाएगी रंग पंचमी? अभी नोट करें तिथि और पूजा विधि

    Updated: Tue, 17 Feb 2026 10:57 AM (IST)

    रंग पंचमी का पर्व 8 मार्च 2026 को मनाया जाएगा। यह त्योहार होली के पांच दिन बाद चैत्र कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर आता है। इस दिन देवी-देवताओं को रंग-गु ...और पढ़ें

    Rang Panchmi 2026: पंचमी का धर्मिक महत्व (Image Source: AI-Generated)

    Rang Panchmi 2026: पंचमी का धर्मिक महत्व (Image Source: AI-Generated)

    HighLights

    1. रंग पंचमी 8 मार्च 2026 को मनाई जाएगी।

    2. देवी-देवताओं को रंग-गुलाल अर्पित कर पूजा करें।

    3. आर्थिक लाभ हेतु मां लक्ष्मी-विष्णु को गुलाब चढ़ाएं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। होली का पर्व रंगों और खुशियों का प्रतीक है। इस त्योहार के बाद 5 दिन बाद चैत्र कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर रंग पंचमी (Rang Panchmi 2026) का पर्व बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस खास अवसर पर देवी-देवताओं को रंग-गुलाल अर्पित किया जाता है। आइए आपको बताते हैं कब मनाई जाएगी रंग पंचमी और इसका धार्मिक महत्व के बारे में।

    रंग पंचमी 2026 डेट और शुभ मुहूर्त (Rang Panchami 2026 Date and Shubh Muhurat)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत 07 मार्च को शाम 07 बजकर 17 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 08 मार्च को रात 09 बजकर 10 मिनट पर होगा। ऐसे में रंग पंचमी का पर्व 08 मार्च को मनाया जाएगा।

    सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

    सूर्योदय का समय: प्रातः 06 बजकर 39 मिनट पर
    सूर्यास्त का समय: सायं 06 बजकर 25 मिनट पर
    चंद्रोदय का समय: रात 11 बजकर 08 मिनट पर
    चंद्रास्त का समय: सुबह 09 बजकर 04 मिनट पर

    ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 01 मिनट से 05 बजकर 50 मिनट तक
    विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 17 मिनट तक
    गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 23 मिनट से लेकर 06 बजकर 47 मिनट तक
    अभिजित मुहूर्त- 12 बजकर 08 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक

    खबरें और भी

    Rang Panchmi 2026

     (Image Source: AI-Generated)

    रंग पंचमी पूजा विधि (Rang Panchmi Puja Vidhi)

    • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े धारण करें।
    • सूर्य देव को अर्घ्य दें।
    • चौकी पर पीला कपड़ा बिछाएं।
    • भगवान राधा-कृष्ण और मां लक्ष्मी के संग भगवान विष्णु की प्रतिमा को स्थापित करें।
    • तिलक लगाएं। उन्हें फूलों की माला अर्पित करें।
    • गुलाल और अबीर प्रभु के चरणों में अर्पित करें।
    • देसी घी का दीपक जलाएं और आरती करें।
    • मंत्रों का जप करें।
    • जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें।
    • फल और मिठाई समेत आदि चीजों का भोग लगाएं।
    • अन्न-धन समेत आदि चीजों का दान करें।

    रंग पंचमी के उपाय

    इस दिन पूजा के दौरान मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु को गुलाब का फूल का अर्पित करें। कुछ समय के बाद इस फूल को लाल कपड़े में चावल और एक सिक्के के साथ बांधकर तिजोरी में रख दें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है और धन लाभ के बनते हैं। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

    यह भी पढ़ें- Holi 2026: होली पर बरसेगी मां लक्ष्मी की असीम कृपा, जानें बरकत के लिए 5 सरल उपाय

    यह भी पढ़ें- Holika Dahan 2026: 2 या 3 मार्च कब है होलिका दहन? जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।