विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लीडर, क्रियेटिव या इंट्रोवर्ट? अपने पैरों की शेप देखकर चेक करें अपनी पर्सनैलिटी का टाइप

Updated: Sun, 30 Aug 2026 09:35 AM (IST)

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, पैरों की बनावट और उंगलियों की लंबाई व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में कई ...और पढ़ें

पैर की उंगलियां व्यक्तित्व के बारे में क्या बताती हैं? (Picture Credits - AI Images)

पैर की उंगलियां व्यक्तित्व के बारे में क्या बताती हैं? (Picture Credits - AI Images)

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, माना जाता है कि, शरीर के अंगों की बनावट व्यक्तित्व के बारे में काफी कुछ संकेत देती है। ऋषि समुद्र ने इस शास्त्र को लिखा था, जिस वजह से इसे 'समुद्र शास्त्र' भी कहते हैं। आपको बता दें कि हाथ की रेखाओं में जिस प्रकार से भविष्य छिपा होता है, ठीक वैसे ही पैरों की बनावट और उंगलियों की लंबाई भी व्यक्तित्व के बारे में कई तरह के राज खोलती है।

शारीरिक विशेषताएं आपके अंतर्मन की परछाई हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, आपके पैरों की बनावट और उंगलियों की स्थिति आपके मन और व्यवहार के बारे में काफी कुछ बताती है।

पैर की बनावट में अंगूठा बड़ा और बाकी उंगलियां छोटी

सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, जब आपका अंगूठा सबसे लंबा हो और बाकी उंगलियां लंबाई में छोटी होती जाएं, तो सामुद्रिक शास्त्र में इस तरह के शारीरिक बनावट वाले इंसान को शांत और अंतर्मुखी कहा जाता है।

आप बोलने से अधिक सुनना पसंद करते हैं और फैसले लेने से पहले हर बात पर अच्छी तरह से सोच-विचार करते हैं। ऐसे लोगों के लिए शांत वातावरण बेहद मायने रखता है। इन्हें बातचीत से ज्यादा योजना के अनुरूप काम करना पसंद होता है।

पैर की उंगलियां अंगूठे से बड़ी हो

सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, जब पैर की उंगलियां अंगूठे से बड़ी हो तो ऐसा व्यक्ति स्वभाव से नेतृत्व क्षमता, तार्किक सोच और आशावादी हो सकता है। इनमें निर्णय लेने की क्षमता और विचारों में स्पष्टता देखने को मिलती है, जिससे ये अपने आसपास के लोगों का विश्वास जीत लेते हैं। इनके लिए सबसे बड़ी ताकत है टीम वर्क में काम करना, जो अक्सर इन्हें बड़ी से बड़ी जीत दिला सकती है।

samudrik shastra foot shape toe length meaning and personality traits revealed (3)

पैर की दूसरी उंगली सबसे लंबी हो

इस तरह के पैर एक जीवंत और रचनात्मक व्यक्तित्व का संकेत देते हैं। इस खासियत वाले लोग अक्सर नए विचारों से भरे होते हैं और एक जगह टिके रहना उनके लिए काफी मुश्किल होता है क्योंकि वे लगातार नए अनुभवों की खोज में रहते हैं। इनका उत्साह काफी सराहनीय है, लेकिन कभी-कभी इसमें एकाग्रता की कमी भी देखने को मिल सकती है।

उंगलियों का आकार एक-दूसरे से अलग होने का मतलब

सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, पैर की दूसरी उंगली लंबी और बाकी उंगलियों का आकार अलग होने से इस बात का पता चलता है कि, आप अनोखे विचार वाले व्यक्ति हैं और जो अपने काम में स्वतंत्रता की भावना रखते हैं।

रोजाना की दिनचर्या आपको बड़ी जल्दी थका देती है, लेकिन जब आप अपने तरीके से काम करते हैं तो परिणाम जरूर मिलते हैं। आपको दिशा-निर्देश की बजाय सहयोग ज्यादा पसद है। ऐसे लोगों को लक्ष्य निर्धारित करने के बाद दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ना काफी पसंद है।

यह भी पढ़ें- हस्‍तरेखा शास्‍त्र: हृदय रेखा और मस्तिष्क रेखा के बीच 'X'के चिन्‍ह का क्‍या मतलब होता है?

यह भी पढ़ें- हस्‍तरेखा शास्‍त्र: हथेली पर इस स्थान पर मछली बनना नहीं होती सामान्य बात, ऐसे लोगों को मिलता है मोक्ष और अपार धन

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।