हस्तरेखा शास्त्र: हथेली पर 'X'के चिन्ह का क्या मतलब होता है?
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली में हृदय और मस्तिष्क रेखा के बीच बना 'X' निशान मिस्टिक क्रॉस कहलाता है। यह ...और पढ़ें

हथेली पर 'X' का निशान । (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
हृदय और मस्तिष्क रेखा के बीच 'X' निशान दुर्लभ है।
यह चिन्ह तीव्र अंतर्ज्ञान और आध्यात्मिक रुचि दर्शाता है।
भावनात्मक और तार्किक संतुलन, सही निर्णय लेने में सहायक।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की रेखाओं का खास महत्व होता है। कई बार इन रेखाओं पर अलग-अलग निशान बन जाते हैं, जिनका अपना अर्थ होता है। ऐसा ही एक निशान है हृदय रेखा और मस्तिष्क रेखा के बीच बनने वाला क्रॉस यानी X का निशान। इसे मिस्टिक क्रॉस कहा जाता है।यह निशान बहुत कम लोगों के हाथों में पाया जाता है, इसलिए इसे दुर्लभ माना जाता है। मान्यता है कि जिसके हाथ में यह चिन्ह होता है, वह बहुत भाग्यशाली होता है। ऐसे लोग समझदार, भावुक और तेज दिमाग वाले होते हैं। चलिए इस चिन्ह के बारे में विस्तार से जानते हैं।
तेज होती है छठी इंद्री
जिन लोगों की हथेली में हृदय रेखा और मस्तिष्क रेखा के बीच स्पष्ट क्रॉस का निशान होता है, उनका सिक्स सेंस बहुत अधिक मजबूत होता है। ऐसे लोग कई बार परिस्थितियों को पहले ही भांप लेते हैं। उन्हें किसी घटना के होने से पहले ही उसका अंदाजा लग जाता है।
धर्म में होती है रुचि
मिस्टिक क्रॉस को आध्यात्मिक और रहस्यमयी विषयों से भी जोड़ा जाता है। मान्यता है कि ऐसे लोगों की रुचि ज्योतिष, अध्यात्म, ध्यान आदि विषयों पर अधिक होती है। ये लोग जीवन के पहलुओं को गहराई से समझने की कोशिश करते हैं।
दिल और दिमाग में संतुलन
हृदय रेखा को भावनाओं और मस्तिष्क रेखा को बुद्धि व तर्क से जोड़कर देखा जाता है। इन दोनों के बीच जिसके भी हाथों में क्रॉस होता है, उसे अपनी भावनाओं और तर्क के बीच संतुलन बैठाना बहुत ही अच्छी तरह से आता होगा। ऐसे लोग महत्वपूर्ण फैसले लेते समय भावनाओं के साथ-साथ व्यावहारिक पक्ष पर भी ध्यान देते हैं।
मुश्किल समय में सही निर्णय
यह चिन्ह जिसके भी हाथ पर होता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार वे कठिन परिस्थितियों में भी शांत रहकर निर्णय लेने की क्षमता रखते हैं। उनकी समझ और निर्णय क्षमता बहुत अच्छी होती है।
भाग्य का मिलता है साथ
मिस्टिक क्रॉस को बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। मान्यता है कि ऐसे लोगों को जीवन में अचानक ही अच्छे अवसर, सफलता, मान-सम्मान और उन्नति प्राप्त हो जाती है।
यह भी पढ़ें- कटी हुई है भाग्य रेखा, तो क्या होता है इसका मतलब? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं इसके गंभीर अर्थ
यह भी पढ़ें- हस्तरेखा शास्त्र: हथेली पर इस स्थान पर मछली बनना नहीं होती सामान्य बात, ऐसे लोगों को मिलता है मोक्ष और अपार धन
यह भी पढ़ें- नाम, पैसा और प्रॉपर्टी ही नहीं ; इस तरह की 'हृदय रेखा' वालों को जीवन में मिलता है यश
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
