कटी हुई है भाग्य रेखा, तो क्या होता है इसका मतलब? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं इसके गंभीर अर्थ
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली में कटी हुई भाग्य रेखा जीवन में अचानक बदलाव, करियर में रुकावटें और आर्थिक उतार-चढ़ाव ...और पढ़ें

हस्तरेखा शास्त्र में भाग्य रेखा का महत्व । (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की अलग-अलग रेखाएं व्यक्ति के जीवन, करियर, धन और अलग-अलग परिस्थितियों के बारे में बताती हैं। इन्हीं प्रमुख रेखाओं में से एक है भाग्य रेखा होती है। यह रेखा हथेली के निचले हिस्से से शुरू होकर ऊपर की ओर शनि पर्वत की तरफ जाती है। भाग्य रेखा से व्यक्ति के करियर, कामकाज और जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव के बारे में संकेत मिल सकते हैं। अगर हथेली में भाग्य रेखा बीच में से कटी या टूटी हुई दिखाई दे, तो हस्तरेखा शास्त्र में इसे महत्वपूर्ण संकेत माना जाता है। चालिए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
बीच से कटी भाग्य रेखा का मतलब
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, भाग्य रेखा का बीच से टूटना जीवन में अचानक आने वाले बदलावों की ओर इशारा कर सकता है। ऐसे व्यक्ति को करियर या आर्थिक स्थिति में कुछ समय के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
करियर में आ सकती हैं रुकावटें
अगर भाग्य रेखा में किसी स्थान पर कटाव है, तो उस उम्र के आसपास नौकरी या कारोबार में बदलाव, काम में रुकावट या करियर में ठहराव जैसी परिस्थितियां बन सकती हैं। या फिर ऐसा भी हो सकता है कि व्यक्ति को अपनी सफलता के लिए पहले की तुलना में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।
आर्थिक स्थिति पर असर
टूटी हुई भाग्य रेखा को कई बार आर्थिक उतार-चढ़ाव से भी जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में उम्र के किसी पड़ाव पर अचानक से खर्च बढ़ना, काम से जुड़ी परेशानी या धन प्राप्ति में देरी जैसी स्थितियां सामने आ सकती हैं। इसलिए आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लेना बेहतर माना जाता है।
परिवार और मानसिक तनाव का संकेत
भाग्य रेखा में कटाव केवल करियर या धन से जुड़ा नहीं होता है बल्कि हस्तरेखा के अनुसार, इसका संबंध पारिवारिक जिम्मेदारियों और मानसिक दबाव से भी जुड़ा होता है। इससे यह भी संकेत मिलते हैं कि जीवन के किसी पड़ाव पर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारियों के कारण तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
कटने के बाद फिर से जुड़ जाए तो?
अगर भाग्य रेखा एक जगह से टूटने के बाद दोबारा साफ और मजबूत होकर आगे बढ़ती है, तो इसे सकारात्मक संकेत माना जाता है। इसका अर्थ यह लगाया जाता है कि परेशानियों के बाद व्यक्ति अपने प्रयासों से दोबारा स्थिति को संभाल लेता है और सफलता की राह पर आगे बढ़ जाता है।
यह भी पढ़ें- नाम, पैसा और प्रॉपर्टी ही नहीं ; इस तरह की 'हृदय रेखा' वालों को जीवन में मिलता है यश
यह भी पढ़ें- क्या आपके हाथ की लकीरें भी बनाती हैं 'M'? अद्भुत होता है इसका मतलब
यह भी पढ़ें- हस्तरेखा शास्त्र: जिनके हाथ में 2 विवाह रेखा होती हैं, क्या उनकी दो शादियां होती हैं?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है
