विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हस्‍तरेखा शास्‍त्र: जिनके हाथ में 2 विवाह रेखा होती हैं, क्‍या उनकी दो शादियां होती हैं?

Updated: Tue, 18 Aug 2026 06:39 PM (IST)

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली में विवाह रेखाएं प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन को दर्शाती हैं। दो विवाह रेखाएं होने ...और पढ़ें

रेखाओं की बनावट से जानें प्रेम, संबंध और वैवाहिक जीवन से जुड़े गहरे रहस्य । (Picture Credit- AI Generated)

रेखाओं की बनावट से जानें प्रेम, संबंध और वैवाहिक जीवन से जुड़े गहरे रहस्य । (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की छोटी उंगली के नीचे, बुध पर्वत के पास दिखाई देने वाली छोटी रेखा को विवाह या प्रेम संबंधों वाली रेखा कहा जाता है। कई लोगों के हाथ में ऐसी दो या उससे अधिक रेखाएं दिखाई देती हैं। इसे देखकर मन में सवाल आता है कि क्या इसका मतलब व्यक्ति की दो शादियां होंगी?

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार ऐसा जरूरी नहीं है। दो रेखाएं होने का अर्थ दो विवाह होना नहीं होता है। इन रेखाओं को व्यक्ति के प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन से जोड़कर देखा जाता है। चलिए जानते हैं कि हस्‍तरेखा शास्‍त्र में इस रेखा का कब क्‍या अर्थ होता है।

एक रेखा होने का अर्थ

हस्तरेखा शास्त्र में यदि किसी व्यक्ति की हथेली में केवल एक ही विवाह रेखा है, तो इसका अर्थ है कि ऐसे लोगों का विवाह अरेंज होगा और शादी के बाद अपने पार्टनर को प्रेम प्रकट करने में इन्हें कठिनाई आ सकती है।

दो रेखा होने का अर्थ

यदि किसी की हथेली में दो विवाह रेखाएं हैं, तो इसका अर्थ है कि या तो उस व्यक्ति का प्रेम विवाह होगा या फिर उसके एक से अधिक संबंध होंगे। यानी प्रेम प्रसंग सफल न होने पर अरेंज मैरिज होगी।

दोनों रेखाएं गहरी और स्पष्ट हों

अगर हथेली में दो विवाह रेखाएं साफ, लंबी और लगभग समान गहराई वाली दिखाई देती हैं, तो हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार ऐसे लोगों के दो व्यक्तियों से संबंध हो सकते हैं। दोनों ही रिलेशनशिप सीरियस हो सकते हैं। ऐसे में कभी-कभी दो विवाह के भी संकेत मिलते हैं।

एक रेखा गहरी और दूसरी हल्की हो

अगर दो रेखाओं में से एक स्पष्ट और गहरी है, जबकि दूसरी बहुत हल्की, छोटी या अस्पष्ट है, तो ऐसी स्थिति में माना जाता है कि व्यक्ति का विवाह एक ही हो सकता है, लेकिन उसके जीवन में किसी अन्य व्यक्ति के प्रति गहरा आकर्षण हो सकता है।

दूसरी रेखा प्रेम संबंध का संकेत हो सकती है

हस्तरेखा शास्त्र में हर संबंध रेखा को शादी से जोड़ना सही नहीं माना जाता। कई बार दूसरी रेखा किसी गंभीर प्रेम संबंध, सगाई या ऐसे रिश्ते का प्रतीक मानी जाती है, जो विवाह तक नहीं पहुंच पाया। यानी प्रेम प्रसंग रहा मगर विवाह नहीं हो पाया या फिर सगाई हुई और टूट गई। वहीं किसी-किसी व्‍यक्ति के हाथों में दो संबंध रेखा तलाक होकर दूसरी शादी होने का भी संकेत देती हैं।

अतः अगर आपकी हथेली में दो विवाह रेखाएं हैं, तो घबराने या यह मान लेने की जरूरत नहीं कि आपकी दो शादियां होंगी। रेखाओं की गहराई, लंबाई और बनावट के आधार पर यह तय होता है कि आपके संबंध कैसे होंगे।

यह भी पढ़ें- समुद्र शास्‍त्र: जिनके हाथों में 6 उंगलियां होती हैं कैसा होता है उनका स्वभाव?

यह भी पढ़ें- हथेली में इस स्‍थान पर तिल होना देता है ये संकेत, ऐसा होता है इन लोगों का स्वभाव

यह भी पढ़ें- हस्‍तरेखा शास्‍त्र: बीच से कटी हुई हो या दो मुंह की हो जीवन रेखा, तो क्‍या होता है इसका मतलब?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है