विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नाम, पैसा और प्रॉपर्टी ही नहीं ; इस तरह की 'हृदय रेखा' वालों को जीवन में मिलता है यश

Updated: Thu, 20 Aug 2026 01:25 PM (IST)

हस्तरेखा शास्त्र में हृदय रेखा का विशेष महत्व है, जो प्रेम, भावनाओं और व्यक्तित्व को दर्शाती है। साफ, गहरी, गुरु ...और पढ़ें

हथेली की हृदय रेखा की बनावट बताएगी जीवन में क्‍या मिलेगा। (Picture Credit- AI Generated)

हथेली की हृदय रेखा की बनावट बताएगी जीवन में क्‍या मिलेगा। (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हथेली में बहुत सारी रेखाएं होती है और सभी का हस्तरेखा शास्त्र में अलग-अलग महत्व बताया गया है। इन्हीं में से एक है हृदय रेखा, जिसे प्रेम, भावनाओं, व्यक्तित्व और सामाजिक व्यवहार से जोड़ा जाता है। हस्तरेखा शास्‍त्र के अनुसार हृदय रेखा का आकार, गहराई, लंबाई और उससे निकलने वाली शाखाएं व्यक्ति के जीवन के बारे में कई संकेत देती हैं।
कहा जाता है कि जिन लोगों की हृदय रेखा साफ, गहरी और बिना किसी बड़े दोष के होती है, उन्हें जीवन में मान-सम्मान और सफलता मिलने की संभावना अधिक रहती है। चलिए जानते हैं बनावट के आधार पर किस तरह की हृदय रेखा वालों को जीवन में क्‍या मिलता है।

साफ और गहरी हृदय रेखा

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर हृदय रेखा हथेली पर स्पष्ट और गहरी दिखाई दे और उसमें कोई कट न हो, तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। ऐसी रेखा जिस किसी के भी हाथ में होती है उसका व्‍यक्तित्‍व मजबूत होता है। उसमें आत्मविश्वास और भावनात्मक संतुलन की कमी नहीं होती है।
मान्यता है कि ऐसे लोग अपने फैसले सोच-समझकर लेते हैं और मुश्किल परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखते हैं। इसी वजह से उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने और समाज में अच्छी पहचान बनाने का अवसर मिलता है।

गुरु पर्वत तक पहुंचने वाली रेखा

हृदय रेखा अगर तर्जनी उंगली के नीचे स्थित गुरु पर्वत तक पहुंचती है, तो हस्तरेखा शास्त्र में इसे काफी शुभ माना जाता है। ऐसी हृदय रेखा वाले लोग महत्वाकांक्षी और आत्मविश्वासी होते हैं।

हस्‍तरेखा शास्‍त्र के अनुसार ऐसे लोगों में नेतृत्व करने की क्षमता अच्छी होती है। वे कार्यक्षेत्र में ऊंचा मुकाम हासिल करने और समाज में प्रतिष्ठा पाने के लिए मेहनत करते हैं। इसी कारण ऐसी रेखा को यश, सम्मान और उच्च पद से जोड़कर देखा जाता है।

हृदय रेखा के अंत में शाखाएं

अगर हृदय रेखा के अंतिम हिस्से से छोटी-छोटी शाखाएं निकलती हों, तो उनका भी हस्तरेखा शास्त्र में विशेष महत्व बताया गया है। खासतौर पर अगर ये शाखाएं त्रिशूल जैसी आकृति बनाती हैं, तो इसे अत्यंत शुभ संकेत माना जाता है।
ऐसे व्यक्ति का जीवन सफलता, सम्मान और आर्थिक समृद्धि से भरा होता है। ऐसे लोगों को करियर में बड़ी उपलब्धियों और पैतृक संपत्ति भी प्राप्‍त होती है।

यह भी पढ़ें- Palmistry: क्या आपकी हथेली में है लव मैरिज का योग? वैलेंटाइन पर खुद देखें अपनी 'हृदय रेखा' का ये खास संकेत

यह भी पढ़ें- हस्‍तरेखा शास्‍त्र: जिनके हाथ में 2 विवाह रेखा होती हैं, क्‍या उनकी दो शादियां होती हैं?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है